OPPO Reno 5 प्रो 5 जी कंपनी यानी ओपो की नवीनतम पेशकश लॉन्च हो चुकी है और यह स्मार्टफोन की बात करे तो यह कई दिलचस्प फीचर्स और खूबियों के साथ पैक करके लॉन्च किया गया है। ब्रांड के नए डिवाइस होने के साथ-साथ इस फोन का डिजाइन काफी यूनीक दिया गया है, जो इसक को बेहद ही शानदार लुक प्रदान करता है, हालाँकि इस फोन के सबसे खास फीचर की बात करें तो इसमें आपको ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी में आपको एक स्टार फीचर मिल रहा है।
खास बात
जो इंडस्ट्री में पहला भी कहा जा सकता है, इसमें आपको फुल डायमेंशन फ्यूजन पोर्ट्रेट विजन सिस्टम मिल रहा है। इस AI- सक्षम सुविधा का लक्ष्य आपके वीडियो की क्वालिटी में सुधार करना है, फिर चाहे आप दिन में तसवीरें ले रहे हों या रात में। सबसे अच्छी बात फोन की यह है कि, यह बिना किसी जटिल सेटिंग परिवर्तन या किसी विकल्प के साथ ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता के बिना यह सब करता है। इसके लिए आपको इसके कैमरा को ओपन करना है और मैजिक को अनफोल्ड करना है।
कैमरा में वीडियो का ये दिया गया है मोड
इस फोन से वीडियो बनाना या उसे शूट करना किसी भी प्रकार से उन मोमेंट्स तक सीमित नहीं है, जब किसी स्थान पर सही लाइटिंग हो या जब आपके पास ऐसे प्रोफेशनल डिवाइस हो जो लाइटिंग आदि में सुधार करने की क्षमता रखते हों। यह आपके स्मार्टफ़ोन को निकालने और इसे किसी ऑब्जेक्ट पर इंगित करने जितना आसान कर देते है। कैमरा के अल्ट्रा नाइट वीडियो मोड का उद्देश्य अपर्याप्त रोशनी होने पर भी इमेज की लाइटिंग में सुधार करना है। इसे ज्यादा ब्राइटर और ज्यादा वाइब्रेंट होने के साथ साथ सभी डिटेल्स सही प्रकार से कैप्चर करने की क्षमता आदि से भी लैस किया गया है।
फोटो शूट के लिए ये ऑप्शन
वीडियो को आउटडोर में शूट करने को लेकर एक सबसे बुरी चीजों में से एक है कि यह फोटो की तरह पॉप-अप नहीं करते हैं। यदि आप अपने दोस्तों को सूरज की डायरेक्ट लाइट में ले जाकर शूटिंग कर रहे हैं तो संभावना है, उनके चेहरे पूरी तरह से एक छाया द्वारा कवर किए जा सकते हैं, या यदि उनका चेहरा दिखाई दे रहा है, तो आकाश को पूरी तरह से सफेद होना चाहिए। यह वह जगह है जहाँ Live HDR की भूमिका बढ़ जाती है इसके माध्यम से आप उस फोटो को कैप्चर कर सकते हैं, जिसमें फेस के क्लियर होने के साथ साथ आसमान भी साफ नजर आता है! विडियो पर एचडीआर प्रोसेसिंग बहुत ही डिमांडिंग हो सकती है, हालाँकि ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी फोटो लेने के दौरान ऐसा रियल टाइम में करने में सक्षम है।
ये वीडियो भी होगा शूट
पोर्ट्रेट मोड के इमेज से विडियो पर जाने के मैजिक को भी यहाँ देखा जा सकता है, आपको बता देते हैं कि OPPO Reno 5 Pro 5G मोबाइल फोन से आप पोर्ट्रेट विडियो भी शूट कर सकते हैं, इसके अलावा रियल टाइम में बोकेह इफ़ेक्ट को भी विडियो में जोड़ सकते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि आप अपने सब्जेक्ट पर फोकस करते हुए आप दुनिया को देखने के लिए एक छोटे हेजी बुलबुले में पिघल जाते है। ऐसा ही कुछ एक DSLR में भी किया जा सकता है, आप यह भी चुन सकते है कि आपको अपनी स्क्रीन पर कितना बोकेह चाहिए।
फोन में दिया गया है इतने इंच का डिस्प्ले
आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको यानी OPPO Reno 5 Pro 5G में आपको एक 6.5-इंच की FHD+ 3D बॉर्डरलेस स्क्रीन मिलती है, जो किनारों से कर्व की गई है। इसके अलावा फोन में आपको 92.1 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है, इसका मतलब है कि फ़ोन में काफी थिन बेजल्स मौजूद हैं। हालाँकि इतना ही नहीं, आपको बता देते है कि फोन में आपको HDR10+ विडियो का सपोर्ट भी मिल रहा है।
128 GB की दी गई है स्टोरेज
फोन में आपको डॉल्बी अट्मोस सपोर्ट भी मिल रहा है। OPPO Reno 5 Pro 5G मोबाइल फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 180Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलता है। इसके कारण गेमर्स काफी आकर्षक हो सकते हैं। इसके अलावा फोन में आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है, जिसमें आप काफी कुछ स्टोर कर सकते हैं।
ये है फोन की कीमत
Oppo Reno 5 Pro 5G मोबाइल फोन की कीमत Rs 35,990 रखी गई है, और इसे दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को आप एस्ट्रल ब्लू और स्टारी ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। आपको बता देते हैं कि जो भी इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं वह रेनो ग्लो प्रोसेस जिसके जिक्र पहले किया जा चुका है, को एस्ट्रल ब्लू वैरिएंट में ही दिया गया है।



