भारत की बात करें तो यहां भी अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक साइकिल का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जहां लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे है। इसी को देखते हुए Hero के साथ ही कई और कंपनियां इंडिया में अपनी Electric Cycle को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। तो इन्हीं सबको देखते हुए अब साइकिल ब्रांड Ninety One Cycles ने भी एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल Meraki S7 को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले Meraki कंपनी ने एक ई-बाइक को भी लॉन्च कर चुकी है।
ये मोड किए गए है शामिल
वहीं, Meraki S7 नाम की इस इलेक्ट्रिक साइकिल को कंपनी की तरफ से 160 एमएम डिस्क ब्रेक और हाई-ट्रैक्शन नायलॉन टायर्स के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, इस साइकिल में चार राइडिंग मोड्स- पेडल असिस्ट, थ्रॉटल मोड, पेडल मोड, और क्रूज मोड भी शामिल किए गए है। दरअसल, पेडल असिस्ट में आप पेडल इस्तेमाल करने के साथ इलेक्ट्रिक पावर का भी उपयोग कर पाएंगे।
इतने स्पीड पर चलेगी साइकिल
हालांकि, थ्रॉटल मोड में भी आप पूरी तरह से इलेक्ट्रिक रूप में आनंद उठा सकेंगे। जहां इस मोड में आप पैडल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा साइकिल को पैडल मोड यानी नॉर्मल साइकिल के रूप में चलाया जा सकता है। साथ ही क्रूज़ कंट्रोल में साइकिल 6 किमी/घंटा की स्पीड पर सेट हो जाएगी।
इतनी है स्पीड
कंपनी इस बात का दावा कर रही है कि यह इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार चार्ज करने पर 35 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 20 km/h की है जो कि एक साइकिल के हिसाब से काफी है।
ये रखी गई है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Meraki S7 ई-साइकिल की कीमत 34,999 रुपए रखी है। वहीं, यह इलेक्ट्रिक साइकिल तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, ग्रेसफुल ग्रे और इलेक्ट्रिक ऑरेंज में उपलब्ध है। साइकिल को बाजार से भी खरीदा जा सकता है।