सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ये दो कंपनियां HERE टेक्नोलॉजी पर कर रही काम, जानियें

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ये दो कंपनियां HERE टेक्नोलॉजी पर कर रही काम, जानियें

इन दिनों टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन और लग्जरी कार निर्माता पोर्श सड़क सुरक्षा में सुधार और दुर्घटनाएं कम हो सके इसके लिए ये दोनों कंपनियां HERE टेक्नोलॉजी के साथ काम कर रही हैं। जहां इन सबके बारे में जानने के लिए ये कंपनियां 5G टेक्नोंलॉजी की सहायता से एक अध्ययन कर रहे हैं और खतरनाक ट्रैफिक स्थितियों का सटीक और वास्तविक समय का पता लगाने और स्थानीयकरण कर रहे हैं।

वाहन चालक को सीधे मिल सकेगा जानकारी

आपको बता दें कि ये तीनों कंपनियां एक रीयल-टाइम ट्रैफिक चेतावनी प्रणाली तैयार कर रही हैं। ताकि वाहन और उसके चालक को सीधे दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हो सकें और बिना किसी समय गवाएं वह दुर्घटना रूक सके और उस पर तुरंत प्रतिक्रिया भी प्राप्त हो सके। आपको बता दें कि इस चेतावनी प्रणाली का इस समय जर्मनी के एल्डनहोवेन में वोडाफोन 5G मोबिलिटी लैब में रोजमर्रा की स्थितियों के समान परीक्षण चल रहा है।

ये है प्रणाली का मुख्य उद्देश्य

वहीं, इस प्रणाली को लाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ऐसी दुर्घटनाएं रूक सकें और जिन्हें वाहन चालक देख नहीं सकते हैं या जिन्हें देखना उनके लिए मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए जब दृश्य आने वाले ट्रैफ़िक से अवरुद्ध हो जाता है। तो यह डेटा कैमरा और सेंसर सिस्टम का उपयोग करके कैप्चर करेगा।

खास बात

हालांकि, प्राप्त डेटा का मल्टी-एक्सेस एज कंप्यूटिंग (एमईसी) के माध्यम से सीधे सड़क का मूल्यांकन करेगा और फिर 5 जी तकनीक और एक बुद्धिमान एमक्यूटीटी संदेश ब्रोकर का उपयोग करके खतरे की दिशा में यात्रा करने वाले ड्राइवरों को अलर्ट भी भेजेगा।

एंटिनी ली ने कही ये बात

वहीं, HERE टेक्नोलॉजी में प्रोडक्ट इनोवेशन टीम की सदस्य एंटिना ली कहती हैं कि, “5G और मल्टी-एक्सेस एज कंप्यूटिंग के साथ संयुक्त स्थान तकनीक शक्तिशाली समाधान प्रदान करती है जो सड़कों को सुरक्षित बनाती है।”

Summary
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ये दो कंपनियां HERE टेक्नोलॉजी पर कर रही काम, जानियें
Article Name
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ये दो कंपनियां HERE टेक्नोलॉजी पर कर रही काम, जानियें
Description
इन दिनों टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन और लग्जरी कार निर्माता पोर्श सड़क सुरक्षा में सुधार और दुर्घटनाएं कम हो सके इसके लिए ये दोनों कंपनियां HERE टेक्नोलॉजी के साथ काम कर रही हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER