भारतीय बाजार में सैमसंग नें लॉन्च किया गैलेक्सी टैब

भारतीय बाजार में सैंमसंग नें लॉन्च किया गैलेक्सी टैब

मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने सोमवार के दिन गैलेक्सी टैब एस 8 को अपने तीनों वेरिएंट टैब एस 8 अल्ट्रा, टैब एस 8 प्लस और टैब एस 8 को भारतीय बाजार में 58 हजार 999 रुपये से शुरूआत होगी। आपको बता दें कि गैलेक्सी टैब एस 8 अल्ट्रा 12 जीबी प्लस 256 जीबी स्टोरेज भारतीय बाजार मेंं आपको मिल सकेगा।

वाई-फाई वैरिएंट की रखी गई है इतनी कीमत

जहां इसकी कीमत वाई-फाई वेरिएंट के लिए 1 लाख 08 हजार 999 रुपये और 5जी वेरिएंट के लिए करीब 1 हजार 22 हजार 999 रुपये रखी गई है। वहीं, गैलेक्सी टैब एस 8 और टैब एस 8 प्लस 8 जीबी प्लस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिल सकेगा। हालांकि, टैब एस 8 प्लस की कीमत वाई-फाई वैरिएंट के लिए करीब 74 हजार 999 रुपये और 5जी वैरिएंट के लिए 87 हजार 999 रुपये देनी होगी। जहां टैब एस8 की कीमत वाई-फाई वेरिएंट के लिए 58 हजार 999 रुपये और 5जी वेरिएंट के लिए 70 हजार 999 रुपये देनी होगी।

इतने हजार रूपये का मिलेगा कैशबैक

आपको बता दें कि टैब एस8 सीरीज 22 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच सैमसंग डॉट कॉम और सैमसंग के अन्य सभी अधिकृत पार्टनर्स पर आर्डर किया जा सकेगा। वहीं, खुशी की बात यह है कि उपभोक्ता को गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा की खरीद पर 10 हजार रुपये और गैलेक्सी टैब एस8 प्लस की खरीद पर कीरब 8 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक कार्ड के उपयोग पर गैलेक्सी टैब एस8 की खरीद पर 7 हजार रुपये का कैश बैक भी मिल सकता है।

13 एमपी का दिया गया है प्राइमरी सेंसर

हालांकि, टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप एवं एक 13 एमपी का प्राइमरी सेंसर, साथ में 6 एमपी का अल्ट्रा-वाइड शूटर भी शामिल किया गया है। यह गैलेक्सी टैब एस8 के समान डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वीडियो चैट के लिए, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 प्लस में फ्रंट में 12 एमपी का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 13 एमपी का प्राइमरी सेंसर और 6 एमपी का अल्ट्रा-वाइड शूटर भी मिल सकेगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER