आज हम बात करने जा रहे है अरबी के पत्तों के पकौड़ो की। जो खाने में भी स्वादिष्ट होते हे लेकिन इन्हें बनाने का तरीका और इनका स्वाद थोड़ा अलग होता है। आइये जानते है कैसे आप इसे घर पर बना सकते है। जब भी बात आती है पकौड़ों की तो यह खाने में बेहतरीन स्वाद देते है। वैसे तो अरबी के पत्तों के पकौड़े भी देखने में तो नॉर्मल पकौड़ों जैसे होते हैं लेकिन इन्हें बनाने का तरीका और इनका स्वाद थोड़ा अलग होता है।
सामग्री
- 4-5 अरबी के पत्ते
- दो कप बेसन
- 7-8 लहसुन की कलियां
- प्याज स्लाइस में कटा हुआ
- 3-4 हरी मिर्च
- आधा चम्मच लाल मिर्च
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसा
इस विधि से बनाए पकौड़े
सबसे पहले प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अरबी के पत्तों को अच्छी तरह से धोएं और सूखने दें। फिर इसके बाद एक बर्तन में बेसन निकालें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। अब इस गाढ़े घोल का अरबी के पत्तों पर डालें। इसके बाद पत्तों को गोल मोड़ते हुए रोल बना लें और एक धागे से बांध दें।
हरी चटनी के साथ परोसे
फिर इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रखें। जब पानी गर्म हो जाए तो उस पर स्टील की बड़ी छलनी रखें। उस छलनी पर पत्तों के रोल रखें और एक प्लेट से ढक दें और स्टीम दें। स्टीम्ड पत्तों को गोल टुकड़ों में काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन टुकड़ों को डालकर फ्राई कर लें। आपके अरबी के पत्तों के गर्मागर्म पकौड़े तैयार है। इन्हें हरी चटनी के साथ ले सकते है। वहीं, यह पकौड़ा बरसात के दिनों में अक्सर जबरदस्त आनंद देता है।