कहते है कि माँ बनना किसी भी औरत के लिए बहुत बड़ी बात होती है, क्यूकि इस दौरान एक नन्ही सी जान उसके गर्भ में पल रही होती है। ऐसे में उस जान की सुरक्षा करना भी एक माँ का ही फर्ज होता है। बहरहाल अगर आप चाहती है कि आपका बच्चा एकदम तंदरुस्त पैदा हो तो ये सब काम गर्भावस्था के समय करे, क्यूकि इससे आपका बच्चा एकदम स्वस्थ पैदा होगा। अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई महिला गर्भावस्था में होती है, तब वह अपने रोज के कामो में और अपने स्वभाव में काफी परिवर्तन कर देती है।
गर्भावस्था के समय करे..
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस दौरान एक महिला पूरी सावधानी के साथ रहती है। हालांकि इसके बावजूद भी महिलाओ से कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है, जिसकी भरपाई उनके पेट में पल रहे बच्चे को करनी पड़ती है। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि प्रेगनेंसी में शरीर में दर्द होना या चक्कर आना बहुत ही आम सी बात है। मगर यदि ये सब ज्यादा हो रहा हो तो आपको खुद से दवा लेने की बजाय डॉक्टर के पास जाना चाहिए, ताकि वह आपका सही इलाज करके आपको सही दवा दे सके।
कीटो फ्लू के लक्षण व इलाज-सब कुछ जाने यहाँ
जी हां अगर आप डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका बच्चा यक़ीनन स्वस्थ ही पैदा होगा। इसके इलावा जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तब वह अपने खाने पीने पर भी काफी ध्यान देती है। मगर प्रेगनेंसी के दौरान ऐसी कई चीजे होती है, जिन्हे खाने से आपके बच्चे को नुक्सान पहुँच सकता है। इसलिए कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लीजिये। इसके साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान खुद को आराम देने के साथ साथ काम भी करते रहिये, जिससे बच्चा पैदा होने के समय आपको ज्यादा तकलीफ का सामना न करना पड़े। अगर आप सच में स्वस्थ बच्चा चाहते है तो ये सब काम गर्भावस्था के समय करे और तंदरुस्त बच्चा पाएं।


