यह नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हुआ लांच, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लेस

Oppo K3

चीनी कंपनी ओप्पो अपने नए स्मर्टफ़ोने को लॉच  कर दी है| इससे  दो महीने पहले ही चाइना में लांच किया जा चूका है| ओप्पो के इस नए Oppo K3 में oppo f1 प्रो के जैसे ही पॉप आप सेल्फी कैमरा है| कंपनी ने इसका  लुक, डिजाइन और फीचर्स Oppo की सब ब्रांड Realme की इस सप्ताह लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme X से मिलता जुलता  बनाया है| इसमें 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही साथ, इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

क्या है Oppo K3 की कीमत?

कंपनी ने इस लेटेस्ट  फ़ोन के दो वेरिएंट निकले है|Oppo K3 के 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 16,990 है जबकि इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 19,990 रखी गई है। बता दे इसकी सेल अभी शुरु नहीं हुई है| इससे 23 जुलाई को दिन के 12 बजे Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली सेल में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Rs 1,000 का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा Jio यूजर्स को Rs 7,050 तक का बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है।

Oppo K3

Oppo K3 के फीचर है ख़ास?

oppo  कंपनी के नए फ़ोन oppo K3 के फीचर्स की बात करें तो इसका लुक Oppo Reno सीरीज से मिलता है। इसमें 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2340 x 1080 दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.1 फीसद दिया गया है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा दी गई है। K3 में Qualcum  snapdragon 710 chip set  प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Color OS 6 पर काम करता है।

 

वैसे तो  सभी जानते है की oppo कैमरा फ़ोन है|  लेकिन फिर भी हर बार कैमरे के फीचर्स में कुछ नया लता है| oppo k3 में ड्यूल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जो की 16 मेगापिक्सेल  का है|

बात दे इसमें फोन गेम बूस्ट 2.0 और जेस्चर नेविगेशन को सपोर्ट करता है। फोन में 3,765 एमएएच की बैटरी VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। फोन में सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले बायोमैट्रिक सेंसर दिया गया है। इसके सारे फीचर्स Realme X से मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Article Name
Oppo K3 भारत में हुआ लांच, पॉपअप सेल्फी कैमरा से है लेस-Youth Express
Description
चीनी कंपनी ओप्पो अपने नए स्मर्टफ़ोने को लॉच  कर दी है| Oppo K3 में oppo f1 प्रो के जैसे ही पॉप आप सेल्फी कैमरा है| इसके सारे फीचर्स Realme X से मिलते हैं। 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER