जैसा कि हम सब जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी हंसने और हंसाने में विश्वास रखते हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में बनाई हैं जिससे जनता हंस हंस कर लोटपोट हो गई है। उनमें से एक रही है गोलमाल की हर सीरीज। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर से गोलमाल को पर्दे पर उतारने वाले हैं लेकिन यहां पर्दा अब छोटा होगा और इस बार उन्होंने बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखा है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म गोलमाल में हमनें अभिनेता अजय देवगन, अभिनेता अरशद वारसी, अभिनेता तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े ने सिल्वर स्क्रीन पर जमकर धमाल मचाया था और इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी अब गोलमाल की जुनियर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस सीरीज में बच्चों को कार्टून के जरिये हंसी से लोट-पोट होने का मौेका मिलेगा। लाइव टीवी चैनल निकेलोडियन सोनिक पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन गोलमाल जूनियर किड अवतार में नजर आने वाले है। यह कार्टून 13 मई से छोटे पर्दे पर उतारने वाला है। हर रोज दिन में आप 1.30 इस सीरीज को सोनिक टीवी पर देख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि ‘गोलमाल जूनियर’ दो शरारत करने वाले गिरोह पर आधारित है और यह काफी मस्ती और मनोरंजन से भरा होगा!
हाल ही में इस जुनियर वेब सीरीज गोलमाल का प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है जिसमें कार्टून के जरिये रोहित इस सीरीज का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो मेें उन्होंने इस सीरीज के प्रसारण होने की पूरी डिटेल बताई गई है। जैसे ही प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया इस प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लाखों करोड़ों व्यूज इस वीडियो पर आ चुके हैं।