अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, फैंस ने कहा रणबीर का असर है…

बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस दीपिका जो कि अब लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। उनकी शादी बॉलीवुड के ही सबसे ब्रांड्ससम और अच्छे कलाकार रणवीर सिंह से हुई है। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए कहीं गई हुई थीं, जहां उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया और लोग हंस पड़े।

दीपिका पादुकोण यू तो कपड़ों के लिए और नई शैली के लिए फेमस हैं। लेकिन उनके पति रणवीर सिंह भी अपने स्टाइल और कपड़ों के लिए फेमस हो चुके हैं। हमेशा ही उनके कपड़े अतरंगी और अजीबोगरीब देखे जाते हैं। कभी सलवार के साथ तो कभी कुर्ते के साथ कुछ और।

एक बार फिर 26 साल बाद नजर आई “मैंने प्यार किया” वाला प्रेम, नई हूरिन के साथ…

हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म छपाक जो की पूरी तरह से एसिड अटैक पर बनी है। जिसमें एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें दीपिका लीड रोल प्ले कर रही हैं। दीपिका पहली बार डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ काम करने जा रही हैं। दीपिका फिल्म में मालती नाम का किरदार का रोल प्ले कर रही हैं।

फिल्म में विक्रांत मैसी दीपिका के अपोजिट नजर आने वाले हैं। विक्रांत फिल्म में पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं, जो इंसाफ की लड़ाई में मालती यानी दीपिका पादुकोण का साथ देते हैं।दीपिका की एक अलग ही छवि देखने को मिल रही है। दीपिका इस फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

सलमान खान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, पिता आयुष ने की शेयर

तो वहीं दीपिका अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुंबई के जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंची। जहां पर लोग उनके कपड़ो बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे थे।

 

दीपिका ने इस दौरान वाइट कलर के शर्ट के ऊपर ब्रा लेट पहनी हुई थी और ब्लू कलर की ढीली जींस के साथ, जिसमें लोगों को दीपिका कतीई पसंद नहीं आई। जिसके बाद से दीपिका को सोशल मीडिया पर अपनी ड्रेस के लिए काफी ट्रोल किया जाने लगा।

किसी ने कहा कि यह तो पति रणवीर सिंह की संगत का असर है तो किसी ने कहा ऐसी ड्रेस में तो कोई सब्जी लेने भी नहीं जाता।

नए साल का स्वागत बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में कर रहे हैं गूगल

उनकी यह फिल्म छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है जिसके लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER