खास फीचर्स के साथ एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स Tata Sky Binge+ भारत में हुआ लांच- जाने दाम

Tata Sky Binge+

Tata Sky ने नया  सेटअप बॉक्स भारत में लॉन्च किया है। टाटा स्काई  का  Tata Sky Binge+ एंड्राइड सेटअप बॉक्स है.  एंड्राइड सेटअप बॉक्स से आपको टीवी के शो के साथ- साथ कई और एंटरटेनमेंट शो देखने को मिलेंगे। आज के डिजिटल दुनिया में लोग ऑनलाइन शो देखना पसंद करते है, ऐसे लोगो के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. टाटा Sky Binge+  एंड्रॉयड टीवी पर आधारित है। यह गूगल असिस्टेंट पर आधारित वॉयस सर्च को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Google Play Store का भी एक्सेस मिलेगा। नया कनेक्शन लेने पर 30 दिनों तक टाटा स्काई बिंज का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।  बीते महीने  सेट-टॉप बॉक्स के बारे में जानकारी लीक हुई थी, लेकिन अब इसे मार्केट में पेश कर दिया गया है। फ़िलहाल चलिए आपको इसके फीचर्स और कीमत से जुडी जानकारी बता दे.

Tata Sky Binge+

 

Tata Sky Binge+ Prize और Features

आपको बता दे की इस नए  टाटा स्काई एंड्राइड बॉक्स को कंपनी ने  ऑफिसियल वेबसाइट पे लिस्ट किया है. साथ ही इसके कीमत के बारे में भी बतया है. बता दे की इस एंड्राइड सेटअप बॉक्स को  Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स+ रिकॉर्डर के साथ लिस्ट किया गया है। नया सेट-टॉप बॉक्स मार्केट में Airtel Xstream Box और Dish SMRT Hub जैसे प्रोडक्ट को चुनौती देगा जिनकी कीमतें 3,999 रुपये है।

टाटा स्काई बिंज+ का दाम 5,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी Tata Sky Binge का 30 दिनों का मुफ्त ट्रायल दे रही है। ट्रायल खत्म होने के बाद टाटा स्काई बिंज सेवा के लिए हर महीने 249 रुपये का शुल्क देना होगा।

 

फीचर्स की बात करे तो, Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। इसके रिमोट में वॉयस इनेबल्ड सर्च भी है। इसके ज़रीये यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर से 5,000 ऐप्स या गेम्स को एक्सेस कर पाएंगे। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। साथ ही इसमें कैचअप टीवी फीचर भी है। इसकी मदद से आप बीते सात दिनों के टीवी कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे। यूज़र्स के पास सेटेलाइट के ज़रिए लाइव टीवी एक्सेस करने का भी ऑप्शन है. यूजर अपनी मर्ज़ी अनुसार  वे बॉक्स को इंटरनेट से कनेक्ट करके ओटीटी ऐप्स पर स्विच कर सकते हैं।

कंपनी ने इसमें पहले से ही Tat Sky Binge ऐप इंसटाल कर के दिया है. इसमें कई एंटरटेमेंट ऐप्स के कंटेंट मौज़ूद हैं। जैसे की Hotstar, SunNXT, Eros Now, Zee5 और Hungama Play . Tata Sky Binge+ में सब्सक्राइबर्स टाटा स्काई के वीओडी लाइब्रेरी के 5,000 से ज़्यादा कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी से  जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
 एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स Tata Sky Binge+ भारत में हुआ लांच-Youth Express
Article Name
एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स Tata Sky Binge+ भारत में हुआ लांच-Youth Express
Description
Tata Sky ने नया एंड्राइड सेटअप बॉक्स Tata Sky Binge+ भारत में लॉन्च किया है। यह गूगल असिस्टेंट पर आधारित वॉयस सर्च को सपोर्ट करता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER