एप्पल कंपनी ने वर्ल्ड वाइड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस 2022 हुई। जहां कंपनी के पहले दिन नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 16 का तो ऐलान किया ही है। साथ ही 13 इंच वाले MacBook Air और MacBook Pro लैपटॉप्स को नए M2 चिपसेट के साथ लॉन्च भी कर दिया है। जहां मैकबुक एयर को नया डिजाइन दिया गया है। वहीं मैकबुक प्रो का डिजाइन पहले जैसा ही है।
इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले
वहीं, बात करें अगर नए लैपटॉप की तो इसका डिस्प्ले अब मैकबुक प्रो 14 इंच की तरह नॉच के साथ आता है। जहां कंपनी ने अब फेसटाइम के कैमरा को भी 720p की जगह 1080p में अपग्रेड कर दिया है। इसके अलावा लैपटॉप में 2 थंडरबोल्ट या 4 यूएसबी पोर्ट्स शामिल किया गया है। इस बार लैपटॉप में ट्रू टोन टेक्नोलॉजी के साथ 13.6 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। मैकबुक एयर एम2 11.3mm पतला है और इसे चार कलर ऑप्शन- सिल्वर, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और मिडनाइट में पेश किया गया है। लैपटॉप के वजन की बात करें तो इसका वजन 2.7 पौंड (1.2 किग्रा.) है। दूसरा बड़ा बदलाव MagSafe से जुड़ा है।
मिलेगा फास्ट चार्जर
हालांकि, कंपनी मैकबुक एयर में मैगसेफ चार्जिंग तकनीक को वापस ले आई है। इस बार लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी लैपटॉप के साथ बॉक्स में 30W फास्ट चार्जर देगी। लेकिन एप्पल ऑनलाइन स्टोर से खरीदने वाले भारतीय ग्राहक 35W या 67W फास्ट चार्जर में अपग्रेड कर सकते हैं। M2 चिप के चलते नए लैपटॉप में आपको ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और बेस्ट यूजर एक्सपीरियंस भी मिल सकेगा।
स्टूडेंट्स को मिलेगी छूट
MacBook Air M2 की कीमत की बात करें तो इसे एप्पल ऑनलाइन स्टोर इंडिया पर 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। जिसका बेस वेरिएंट (256GB) की कीमत है। अगर यूजर्स चाहे तो ज्यादा स्टोरेज वेरिएंट को भी चुन सकते हैं। जिसके लिए ज्यादा पैसा लगेगा। जहां आपको फास्ट चार्जर के लिए भी अतिरिक्त पैसे देने होंगे। इसी तरह MacBook Pro M2 के बेस मॉडल 256GB स्टोरेज की कीमत की बात की जाए तो यह आता है 1,29,900 रुपये के साथ। जिसमें खास बात है कि एजुकेशन के लिए, यानी स्टूडेंट्स को कंपनी 10 हजार रुपये तक की छूट भी प्रदान करेगी।