फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कर रही अच्छा कलेक्शन, कर चुकी इतनी कमाई

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कर रही अच्छा कलेक्शन, कर चुकी इतनी कमाई

अभी हाल ही रिलीज हुई अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज इस समय बॉक्स ऑफिस पर देखी जाए तो फिल्म का रिस्पांस अच्छा जा रहा है। जहां दर्शक फिल्म को पसंद भी कर रहे है। वहीं, फिल्म के पहले सप्ताह की बात करें तो पहले सप्ताह में अच्छी कमाई हुई थी। जहां यह फिल्म 3 जून को रिलीज हुई है।

छुट्टी का मिला लाभ

बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज ने अपने पहले दिन उम्मीद से बहुत ही कम कमाई की थी लेकिन फिर पूरे सप्ताह भर छुट्टी का मूवी को लाभ मिला और शनिवार के दिन मूवी ने अच्छी कमाई करी। जहां जबदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, अब सम्राट पृथ्वीराज के तीसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा हुआ है। जिसे जानकर अक्षय के फैंस के चेहरे पर खुसी आ गई है।

बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही

क्या आपको ये पता है कि अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी मूवी सम्राट पृथ्वीराज की शुरुआत भले ही स्लो रही है लेकिन अब मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां मूवी का तीसरे दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा। जानकारी के अनुसार अक्षय की फिल्म ने रविवार के दिन 16 करोड़ रूपये का शानदार कमाई कर चुकी है।

तीन दिन में करी इतनी कमाई 

दरअसल, ओपनिंग डे पर अक्षय की मूवी ने करीब 10.70 करोड़ रूपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोल लिया। जहां मूवी ने दूसरे दिन 12.75 करोड़ रूपये की कमाई करी और अब फिल्म ने तीसरे दिन करीब 16 करोड़ रुपये कमाएं। इन्हीं सबके साथ फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन की बात करें तो करीब 39 करोड़ रुपये फिल्म कमा चुकी है

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER