मारूति सुजुकी की आ रही नई विटारा ब्रेजा, नए फीचर्स से रहेगी लैस

मारूति सुजुकी की आ रही नई विटारा ब्रेजा, नए फीचर्स से रहेगी लैस
मारूति सुजुकी की बात करें तो इस समय मारूति सुजुकी नए-नए मॉडल की कार बाजार में लॉन्च कर रही है। जैसा कि जानकारी के अनुसार 30 जून को मारुति देश में नई विटारा ब्रेजा लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, अभी तक इस मॉडल के लिए बुकिंग नहीं शुरू की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि कार की यूनिटों ने डीलरशिप पर पहुंचना शुरू कर दिया है। बता दें कि मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा का इंतजार लंबे समय से ग्राहकों को इंतजार था। वहीं, गाड़ी के फीचर्स की बात करें तो पुरानी ब्रेजा के मुकाबले नई ब्रेजा में खास फीचर्स शामिल किेए गए है। जहां नई ब्रेजा में पुरानी के मुकाबले कई एक्सट्रा फीचर्स दिए गए हैं।

ये है फर्चर्स

जहां नई मारुति सुजुकी ब्रेजा में काफी सारे बदलाव दिखेंगे। जिसमें डिजाइन की बात करें तो इसमें आती है नई ग्रिल, ट्विन सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल के साथ जो नए एलईडी हेडलैंप, स्किड प्लेट के साथ अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डुअल-टोन अलॉय व्हील, नया फॉगलैंप और 3डी एलईडी टेललैंप मिलेंगे।

दिया जाएगा 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम

बाकि इसमें Android Auto, Apple CarPlay सपोर्ट वाला 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक के साथ एक बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है। अन्य फीचर्स की बात की जाएं तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360 कैमरा भी हो सकता है। वहीं, इसमें आता है वायरलैस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हेडअप डिस्प्ले, नया इंस्टुमेंट क्लस्टर, नया फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधा।

आ सकती है सीएनजी ऑप्शन

नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा आती है अपडेटेड 1.5-लीटर 4 सिलिंडर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है। यह 103bhp की पावर और 137Nm टॉर्क जेनरेट कर सकेगी। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेश किया जा सकता है। हो सकता है नई विटारा ब्रेजा को सीएनजी ऑप्शन में उतारा जाएं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER