जरा सोचिए कि अगर आपको काम करने की नहीं बल्कि सोने की सैलरी मिले तो इस पर आपका क्या रिएक्शन होगा। यक़ीनन इस बात पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है, लेकिन ये सच है। यह भारतीय कंपनी आपको काम करने के लिए नहीं बल्कि सोने के लिए सैलरी देने को तैयार है। आपको जान कर हैरानी होगी कि नौ घंटे तक सोने के लिए आपको 1 लाख सैलरी मिलेगी और फ्री में जो आराम करने को भी मिल जाएगा। हालांकि इस कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें भी लागू की है। जिन्हे आपको मानना होगा।
1 लाख सैलरी मिलेगी 9 घंटे सोने के लिए..
कंपनी के बारे में जानकारी.. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि यह बढ़िया ऑफर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की ऑनलाइन फर्म वेकफिट ने दिया है। दरअसल यह कंपनी स्लीपिंग तौर पर लोगों को हेल्दी रखना चाहती है। जैसे कि आज के समय में लोगों को उतनी नींद नहीं मिल पाती, जितना वह काम करते है। यही वजह है कि इस कंपनी ने यह ऑफर लोगों के सामने रखा है। इस पूरी प्रक्रिया को वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप का नाम दिया गया है।
कंपनी की शर्तें.. गौर कीजिये कि इस इंटर्नशिप के लिए सिर्फ कुछ ही लोगों का चुनाव किया जाएगा। अगर आप उन चुने हुए लोगों में शामिल होंगे तो आपको कंपनी द्वारा दिए गए गद्दों पर ही सोना होगा। इसके साथ ही आपको यह भी बताना होगा कि आपको कैसी नींद आई।
सोने के लिए क्यों मिलेंगे पैसे.. यह कंपनी सोने के लिए कुछ लोगों की काउंसलिंग करेंगी। जिसमें उनके सोने के तरीके को ट्रैक किया जाएगा। यहाँ तक कि इस दौरान एक्सपर्ट भी वहां मौजूद होंगे और उनकी सलाह भी ली जाएगी। इसके इलावा जो लोग सो रहे होंगे उनकी नींद को भी रिकॉर्ड किया जाएगा और उनके सोने का पैटर्न भी नोटिस किया जाएगा।
इतनी देर सोना होगा.. कंपनी के नियम के अनुसार आपको सौ दिनों तक हर रोज नौ घंटे तो जरूर सोना होगा। हालांकि यहाँ सिर्फ उन्हीं लोगों को चुना जाएगा जो नींद को बाकी सभी चीजों से ज्यादा जरूर मानते है।
बिना काम किए मिलेगी सैलरी.. इसमें कोई शक नहीं कि आज कल ज्यादा काम और तनाव की वजह से लोगों का सुकून खत्म हो चुका है। इसलिए यह कंपनी इस अनोखी इंटर्नशिप को लोगों के सामने लेकर आई है, ताकि लोग इसमें दिलचस्पी दिखा सके। इसके लिए आपको 1 लाख सैलरी मिलेगी और काम भी छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहे तो आज ही इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते है। बाकी की पूरी डिटेल्स आपको यहाँ अप्लाई करने के बाद पता चल ही जाएँगी। https://www.wakefit.co/sleepintern
https://www.youtube.com/watch?v=wqRKAgL7wpo&t=7s



