बॉलीवुड की ऐसी कई फ़िल्में है, जिनमें असली रिश्तों को परदे पर उजागर किया जाता है। यानि जिन कलाकारों का एक दूसरे के साथ जो भी रिश्ता होता है, उन्हें वैसे ही परदे पर पेश किया जाता है। बता दे कि टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल इन दोनों की बाप बेटे की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में नजर आने वाली है। बता दे कि इससे पहले टाइगर और जैकी श्रॉफ ने किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। हालांकि दर्शक इन्हे फ़िल्मी परदे पर एक साथ देखने का कब से इंतजार कर रहे है। मगर अब दर्शकों का इंतजार टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म सामने आने के बाद खत्म हो जाएगा।
बाप बेटे की जोड़ी फ़िल्मी परदे पर आएगी नजर..
गौरतलब है कि जैकी श्रॉफ अपने बेटे की आने वाली फिल्म बागी 3 में उनके पिता का किरदार ही निभाने वाले है। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने खुद जैकी श्रॉफ को इस रोल के लिए अप्रोच किया था। जिसके बाद जैकी दादा ने भी इस रोल के लिए झट से हां कर दिया। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि फिल्म में टाइगर के इलावा रितेश देशमुख भी नजर आने वाले है।
जी हां इसका मतलब ये है कि जैकी श्रॉफ फिल्म में टाइगर और रितेश दोनों के पिता का किरदार निभाने वाले है। यहाँ तक कि जैकी श्रॉफ ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि जैकी श्रॉफ को जबरदस्ती इस फिल्म में नहीं लिया गया है, बल्कि फिल्म में उनके रोल डिमांड थी, इसलिए उन्हें लिया गया है। बहरहाल फिल्म में जैकी श्रॉफ पुलिस के किरदार में नजर आ सकते है। यानि अब बाप बेटे की जोड़ी फ़िल्मी परदे पर धूम मचाने के लिए एकदम तैयार है।


