जब से देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी है तब से लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के पीछे भाग रहे है। जहां इस सबको देखते हुए भारत में सबसे बड़ा टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में निःशुक्ल कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
जहां इस सबको देखते हुए एक राहत भरी खबर यह है कि अब WhatsApp के द्वारा भी कोरोना वैक्सीन स्लॉट आराम से बुक कर सकते है। जहां इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके बताया। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय और MyGov की इस घोषणा के मुताबिक, व्हाट्सएप पर MyGov कोरोना हेल्पडेस्क अब उपयोगकर्ताओं को अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र का पता लगाने और अपना टीका बुक करने की अनुमति प्रदान करता है।
आराम से डाउनलोड कर सकेंगे प्रमाणपत्र
वहीं, विल कैथकार्ट और व्हाट्सएप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ट्विटर पर कहा कि हम स्वास्थ्य मंत्रालय और mygovindia के साथ साझेदारी करने जा रहे हैं ताकि लोग व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी वैक्सीन बुक कर सकें। जहां MyGov के सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा कि, MyGov कोरोना हेल्पडेस्क अब वैक्सीन बुकिंग की प्रक्रिया में भी सहायता कर रहा है। जिसके माध्यम से टीकाकरण केंद्र और स्लॉट पता लगाया जा सकता है। जहां टीकाकरण प्रमाणपत्र भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह है वैक्सीन बुक करने का तरीका
- सबसे पहले MyGov कोरोना हेल्पडेस्क का नंबर 9013151515 अपने मोबाइल में जोड़ें।
- व्हाट्सएप पर इस नंबर पर ‘Book Slot’ लिखकर भेजें।
- एसएमएस के माध्यम से प्राप्त 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें।
- व्हाट्सएप चैट में, अपनी पसंदीदा तिथि और स्थान, आधार पिन कोड और वैक्सीन प्रकार चुनें।
- कंफर्म करें और बुकिंग वाले दिन अपने टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाएँ।


