जब से देश में कोरोना महामारी आई है मानो तब सिनेमाघरों में ग्रहण सा लग गया है। जहां कई बड़े बजट की फिल्में लाइन में लगी हुई है। तो वहीं, एक ओर तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेत्री जे जयललिता के जीवन पर बनी कंगना रनौत स्टारर ‘थलाइवी’ 10 सितंबर के दिन दर्शकों के समक्ष सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म थलाइवी’ हिंदी, तमिल और तेलुगू सहित करीब तीन भाषाओं में रिलीज होगी। जहां इसकी जानकर कंगना ने सोमवार के दिन इंस्टाग्राम पर दी। जहां कंगना ने खबर के साथ फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया। वहीं, कंगना ने यह भी लिखा कि, “इस प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की कहानी केवल बड़े पर्दे पर देखने लायक है। हैशटैग थलाइवी के लिए मार्ग प्रशस्त करें। जहां वह सिनेमा की दुनिया में एक सुपरस्टार की प्रविष्टि करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमा घरों में आ रही है।”
यही है श्रंद्धाजंलि देने का एकमात्र साधन
दरअसल, फिल्म के निर्माता विष्णु वर्धन इंदुरी ने बताया कि ‘थलाइवी’ ने हर मोड़ पर शाश्वत अनुभवों के साथ एक व्यापक यात्रा का पता लगाया है। जैसा कि देश भर में एक बार फिर से थिएटर फिर से खुल रहे हैं। इसके लिए हम बहुत उत्साहित हैं कि प्रशंसक सिल्वर स्क्रीन पर लीजेंड के जीवन के भव्य अनुभव का आनंद उठा सकते है। उन्होंने कहा कि जयललिता हमेशा सिनेमा से जुड़ी रही हैं और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करना इस महान किंवदंती और क्रांतिकारी नेता को श्रद्धांजलि देने का यही एकमात्र साधन था।
यह है फिल्म की कहानी
वहीं, दिवंगत जयललिता के जीवन पर बनी फिल्म ‘थलाइवी’ उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करती है। एक छोटी उम्र में एक अभिनेत्री के रूप में उनकी यात्रा को तमिल सिनेमा का चेहरा बनने के साथ-साथ तमिलनाडु की राजनीति में क्रांतिकारी नेता के उदय ने उनके जीवन के पाठ्यक्रम को ही बदल कर रख दिया।


