आज हम सभी अपने-अपने स्मार्टफोन में WhatsApp का इस्तेमाल खूब अच्छे से कर रहे है। तो ऐसे में अगर की बात करे तो वाट्सऐप 5 जनवरी को अपनी नई पॉलिसी लोगों को भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही पूरी दुनिया में वाट्सऐप की नई पॉलिसी को लेकर काफी चर्चाएं भी शुरू हो गई है। तो आइये जानते है क्या है वाट्सऐप की नई शर्ते। आपको बता दे कि वाट्सऐप की नई शर्तो में ये साफ लिखा है कि कंपनी आपकी ईमेल आईडी, Device ID, फोन नंबर, यूजर आईडी, सभी Contacts जैसी अहम जानकारियां लेगा।
सभी प्रकार के लेन-देन की भी रखेगा जानकारी
जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि WhatsApp आपके मोबाइल से होने वाले सभी प्रकार के लेन-देन की भी जानकारी लेगा। नई शर्तों के तहत WhatsApp आपके मोबाइल से पेमेंट इंफो (Payment Info), पर्चेस हिस्ट्री (Purchase History) और Advertising Data लेगा। नई पॉलिसी लागू होने के साथ-साथ WhatsApp आपके फोन से होने वाली बातचीत को भी रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, कंपनी ने तो साफ-साफ ये भी कह दिया है कि फोन से होने वाली ऑडियो और वीडियो कॉल्स को भी रिकॉर्ड किया जाएगा।
आपकी लोकेशन को भी करेगा ट्रैक
WhatsApp ने अपनी शर्त में ये बात भी कही है कि ऐप आपके फोन की लोकेशन लेता रहेगा। यानी आप कहीं भी रहेंगे WhatsApp आपको ट्रैक करता रहेगा। WhatsApp ने अपनी शर्तों में ये भी कहा है कि आपके मोबाइल से ली जाने वाली सभी प्रकार की जानकारियां फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ साझा की जाएंगी। जानकार तो ये कह रहे है कि अगर WhatsApp की जानकारियां फेसबुक और इंस्टाग्राम से साझा की गई तो आपकी प्राइवेसी को ज्यादा खतरा हो सकता है।
पॉलिसी स्वीकार न करने पर बंद हो जाएगा ऐप
आपको बता दे कि ये एकदम सच बात है कि WhatsApp का प्रयोग करने के लिए इन शर्तों को हर हाल में मानना ही होगा। जिसका कोई दूसरा विकल्प भी नहीं दिया गया है। कंपनी ने साफ कह दिया है कि जो नई पॉलिसी को मानेगा वही WhatsApp को चला पाएगा। वहीं, नहीं मानने वालों के पास इस मैसेजिंग ऐप को बंद करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।



