तारक मेहता शो की टीम के इस सदस्य का हुआ निधन, एक दिन के लिए रोकी गई शूटिंग

तारक मेहता शो की टीम

बता दे कि टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट से बीते दिनों एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बात ये है कि तारक मेहता शो की टीम के एक सदस्य का निधन हो चुका है। जिसके कारण शो की पूरी टीम काफी उदास है। गौरतलब है कि इससे पहले जब तारक मेहता शो के अहम किरदार कवि कुमार आजाद उर्फ़ डॉक्टर हंसराज हाथी का निधन हुआ था, तब भी हर किसी को काफी गहरा धक्का लगा था। ऐसे में अब एक और सदस्य के निधन से शो के सभी कलाकारों को फिर से काफी दुःख पहुंचा है।

तारक मेहता शो की टीम

तारक मेहता शो की टीम के इस सदस्य का हुआ निधन

हालांकि हम यहाँ जिस सदस्य की बात कर रहे है, वह शो के मेकअप आर्टिस्ट थे। जिनका नाम आनंद परमार था। बता दे कि आनंद काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। मगर अफ़सोस कि वह ठीक नहीं हो पाएं और हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। जिसके कारण शो के निर्माताओं ने भी एक दिन के लिए शूटिंग को रोक दिया है। अब जाहिर सी बात है कि जो सदस्य इतने लम्बे समय से शो के साथ जुड़ा हो, जब वह अचानक छोड़ कर चला जाएं तो सब का उदास होना तो लाजिमी है।

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आनंद परमार काफी लम्बे समय से इस शो के साथ जुड़े हुए थे। जी हां वह करीब बारह सालों से इस शो के कलाकारों के मेकअप का काम संभालते थे। यही वजह है कि जब उनका निधन हुआ तब तारक मेहता शो की टीम और कलाकारों को काफी दुःख पहुंचा। फ़िलहाल बीते दिन उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है और हम भी यही दुआ करते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे। वैसे भी जो शो दर्शकों को हंसाने का काम करता हो, वहां से जब ऐसी खबर आती है तब बहुत ज्यादा दुःख होता है।

Summary
तारक मेहता शो की टीम के इस सदस्य का हुआ निधन, एक दिन के लिए रोकी गई शूटिंग  Youth Express
Article Name
तारक मेहता शो की टीम के इस सदस्य का हुआ निधन, एक दिन के लिए रोकी गई शूटिंग Youth Express
Description
बता दे कि टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट से बीते दिनों एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बात ये है कि तारक मेहता शो की टीम के एक सदस्य का निधन हो चुका है। जिसके कारण शो की पूरी टीम काफी उदास है। गौरतलब है कि इससे पहले जब तारक मेहता शो के अहम किरदार कवि कुमार आजाद उर्फ़ डॉक्टर हंसराज हाथी का निधन हुआ था, तब भी हर किसी को काफी गहरा धक्का लगा था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER