5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये, आपके पास है किस कंपनी का मोबाइल

इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल हर मोबाइल कंपनी के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी। जी हां कुछ मोबाइल कंपनी तो अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह के नए नए ऑफर्स भी देती है। तो वही कुछ मोबाइल कंपनी ऐसी भी है, जो मोबाइल को बड़े ही अनोखे तरीके से ग्राहकों के सामने पेश करती है। गौरतलब कि विश्व की 5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये, जिनके बारे में अभी हम आपको बताने जा रहे है। क्या आपके पास इनमें से किसी कंपनी का फ़ोन है।

 5 बड़ी मोबाइल कंपनी

5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये.. 

वीवो.. यहाँ सबसे पहले हम वीवो कंपनी की बात करते है। जिसकी खोज साल 2009 में शेन वेई ने की थी। हालांकि वर्तमान समय में वीवो अपने बेहतरीन कैमरे और म्यूजिक फोन के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसी वजह से भारत में इसे काफी पसंद किया जाता है।

ओप्पो.. इसके बाद हम ओप्पो कंपनी की बात करते है। बता दे कि भारत देश में इसे पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके इलावा हाल ही में ओप्पो की काफी चर्चित ब्रांड रियल मी ने भी कई बेहतरीन फोन पेश किये है। इसकी शुरुआत साल 2004 में टोनी चेन ने की थी।

शाओमी.. बता दे कि इस फोन का इस्तेमाल तो बहुत से कलाकारों द्वारा भी किया जाता है। इसलिए इस फोन को भारत के साथ साथ अन्य कई देशों में भी काफी पसंद किया जाता है। इसकी शुरुआत छह अप्रैल साल 2010 में चीन में हुई थी। इसके सीईओ लई जुन है।

सैमसंग.. इसके बाद हम सैमसंग की बात करते है। वैसे आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इसकी शुरुआत काफी साल पहले यानि 1938 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसमें काफी बदलाव भी आएं है। इसकी खोज ली ब्युंग चुल ने की थी। यह साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और विश्व भर में भी इसे काफी पसंद किया जाता है।

एप्पल .. अब इस कंपनी के बारे में आप सब जानते ही होंगे। इस फोन का इस्तेमाल सभी देशों में किया जाता है। बता दे कि इसकी शुरुआत यूनाइटेड स्टेट्स, कैलिफोर्निया से साल 1976 में की गई थी। इसकी खोज स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनिक और रोनाल्ड वायने ने की थी।

फ़िलहाल तो विश्व की 5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये, लेकिन भविष्य में कौन सी कंपनी आगे होगी, ये आने वाला समय ही बताएगा। दोस्तों आपको इनमें से किस कंपनी का मोबाइल सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये, आपके पास है किस कंपनी का मोबाइल  Youth Express
Article Name
5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये, आपके पास है किस कंपनी का मोबाइल Youth Express
Description
इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल हर मोबाइल कंपनी के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी। जी हां कुछ मोबाइल कंपनी तो अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह के नए नए ऑफर्स भी देती है। तो वही कुछ मोबाइल कंपनी ऐसी भी है, जो मोबाइल को बड़े ही अनोखे तरीके से ग्राहकों के सामने पेश करती है। गौरतलब कि विश्व की 5 बड़ी मोबाइल कंपनी है ये, जिनके बारे में अभी हम आपको बताने जा रहे है। क्या आपके पास इनमें से किसी कंपनी का फ़ोन है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER