64MP कैमरे वाला Realme X50 5G हुआ लॉन्च- जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme X50 5G

रेआलमी कंपनी ने मार्केट में अपना नया स्मर्टफ़ोने को लांच  किया  है. यह नया स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5G रेडी स्मार्टफोन भी है. लेकिन लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Realme X50 5G को लॉन्च कर दिया है। फोन के बारे में लगातार आ रही लीक्स ने यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया था।  Android 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन Snapdragon 765G चिपसेट से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में लॉन्च किया है और उम्मीद की जा रही है कि ​जल्द ही यह अन्य देशों में भी दस्तक दे सकता है।  फिलहाल, चलिए आपको इसके कीमत और स्पेसिफिकेशन से रूबरू करवा दे.

"<yoastmark

 

Realme X50 5G prize: कीमत

रेआलमी X50 5G की उपलब्धता की बात करें तो चीनी मार्केट में यह फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, इसमें 8GB + 128GB की कीमत CNY 2,499 यानि लगभग 25,800 रुपये है। जबकि 6GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 2,699 करीब 28,000 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल को CNY 2,999 करीब 31,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन पोलर और ग्लेशियर दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Realme X50 5G specification

रेआलमी कंपनी के इस 5G  स्मार्टफोन के सेप्सीफिकेशन की बात करे तो, इसमें 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.57 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है।  6जीबी+64जीबी, 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी वेरियंट में आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है।

फटॉग्रफी  की बात करे तो,  फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें सैमसंग GW1 सेंसर से लैस 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैश, 20x जूम और 4K विडियो रिकॉर्डिंग जैसे कई शानदार फीचर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो Sony IMX 471 सेंसर के साथ आता है।

Realme X50 5G को पावर देने के लिए इसमें 4200mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट की VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नॉलजी के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में फोन की बैटरी को 70 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस, वाई-फाई 802.11ac, C ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

 

हालांकि, इससे चीनी बाजार में लांच किया गया है, भारत में कब लांच किया जाएगा इसके बारे में फिलहाल कोई जनकरी नहीं है.

 

टेक्नोलॉजी से जुडी  खबर Youth Express पर 

Summary
64MP कैमरे वाला Realme X50 5G हुआ लॉन्च- जाने स्पेसिफिकेशन-Youth Express
Article Name
64MP कैमरे वाला Realme X50 5G हुआ लॉन्च- जाने स्पेसिफिकेशन-Youth Express
Description
रेआलमी कंपनी ने मार्केट में अपना नया स्मर्टफ़ोने Realme X50 5G को लांच  किया  है. यह नया स्मार्टफोन कंपनी का पहला 5G रेडी स्मार्टफोन भी है- पढ़े स्पेसिफिकेशन
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER