एयरलाइंस के साथ अब रेलवे में भी सफर नहीं कर पाएंगे कॉमेडियन कुणाल कामरा

सफऱ

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और पत्रकार अणर्ब गोस्वामी के बीच विवाद के बाद अलग-अलग एयरलाइंस ने कुणाल कामरा के सफर करने पर रोक लगा दी है। अब भारतीय रेलवे भी कुछ इसी तरह की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री अभद्र व्यवहार करता है तो उसके ऊपर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। खबरों के मुताबिक, भारतीय रेलवे भी अब एयरलाइन की तरह अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। भारतीय रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये दावा किया है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन में जो यात्री अभद्र व्यवहार करते हैं, उन यात्रियों पर भारतीय रेल भी एयरलाइंस की तरह कुछ महीनों के लिए प्रतिबंध की लगाने के बारे में सोच रहा है। रेलवे अधिकारी के अनुसार, जिन यात्रियों को अभद्र व्यवहार की वजह से एयरलाइंस में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, वे भी रेलवे की यात्रा सूची में शामिल नहीं होंगे। अधिकारी के कहने का मतलब ये है कि जो यात्री एयरलाइंस में प्रतिबंधित होंगे, उन्हें रेलवे में सफर करने से भी रोका जाएगा।

यही नहीं अधिकारी ने ये भी दावा किया कि भारतीय रेलवे, एयरलाइंस से प्रतिबंधित यात्रियों की सूजी लेगा और उसे सिस्टम में एंटर करेगा। इसके बाद कुछ महीनों के लिए प्रतिबंधित एयरलाइंस यात्री रेलवे टिकट भी बुक नहीं कर पाएंगे। हालांकि अधिकारी ने ये नहीं बताया कि ये प्रतिबंध कब लागू होगा और कितने महीनों के लिए लागू होगा।

ये मामला जुड़ा है अर्णब गोस्वामी और कुणाल कामरा के बीच

सफररेलवे अधिकारी ने ये दावा ऐसे समय में किया जब स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर इंडिगो, एयर इंडिया, गोएयर और स्पाइसजेट जैसे एयरलाइंस रोक लगा चुके हैं। ये पूरा मामला इंडिगो एयरलाइन में कुणाल कामरा और पत्रकार अर्णब गोस्वामी के बीच हुए विवाद से जुड़ा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुणाल कामरा पत्रकार अर्णब गोस्वामी से सवाल पूछते हुए नज़र आ रहे हैं। इसे लेकर पत्रकार अर्णब गोस्वामी ने कुणाल कामरा पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। इस पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दखल के बाद कुणाल कामरा पर कार्रवाई की गई है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
एयरलाइंस के साथ अब रेलवे में भी सफर नहीं कर पाएंगे कॉमेडियन कुणाल कामरा - Youth Express
Article Name
एयरलाइंस के साथ अब रेलवे में भी सफर नहीं कर पाएंगे कॉमेडियन कुणाल कामरा - Youth Express
Description
रेलवे की यात्रा सूची में शामिल नहीं होंगे। अधिकारी के कहने का मतलब ये है कि जो यात्री एयरलाइंस में प्रतिबंधित होंगे, उन्हें रेलवे में सफर करने से भी रोका
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER