इस देश और दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो कभी हवाई जहाज में बैठे तक नहीं है। तो वही कुछ लोग ऐसे भी होंगे, जो हवाई जहाज में पहली बार सफर करेंगे। बहरहाल अगर आप भी इन्ही लोगो में से एक है, तो आज हम आपको इससे जुडी कुछ खास जानकारी देना चाहते है। जी हां हवाई जहाज में सफर करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
हवाई जहाज में पहली बार सफर करते समय इन बातों का रखे ध्यान..
1. बता दे कि जब भी कभी आपको हवाई जहाज में सफर करना हो, तब फ्लाइट के टेक ऑफ करने से दो घंटे पहले ही एयरपोर्ट पर पहुँच जाना चाहिए। जी हां एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुँचने से आप सभी औपचारिकताओं को समय से पूरा कर पाएंगे। इससे आप समय पर फ्लाइट में बैठ पाएंगे।
2. इसके इलावा अपने साथ एक वैध आइडेंटिटी कार्ड जरूर ले जाएँ। बता दे कि अगर आपके पास सरकारी पहचान पत्र नहीं होगा, तो आपके अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।
3. बता दे कि एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपने पर्स या बैग से सभी तरह की नुकीली चीजें बाहर निकाल दे। वो इसलिए क्यूकि ऐसी चीजें अंदर ले जाना सख्त मना है।
4. गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर जाते ही अपनी टिकट को अपने एयरलाइन काउंटर पर चेक करवा दे।
5. आपको जान कर हैरानी होगी, लेकिन कुछ लोगो को हवाई जहाज में सफर करते समय कान दर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए अगर हो सके तो कान दर्द की दवा पहले ही अपने साथ रखे, ताकि सफर के दौरान आपको कोई मुश्किल न हो।
बहरहाल अगर आप हवाई जहाज में पहली बार सफर करने जा रहे है, तो आपको इन सब बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। तभी आपकी यात्रा मंगलमय हो पायेगी। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ये हमें जरूर बताईयेगा।


