भारतीय रेलवे लेती है फिल्म की शूटिंग के लिए इतने रूपये, जान कर रह जायेंगे हैरान

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि कई फिल्मों की शुरुआत ही रेलवे स्टेशन से होती है। इसके इलावा फिल्मों में कुछ ऐसे सीन भी होते है जो ट्रेन में शूट किए जाते है। यहाँ तक कि कुछ फिल्मों का खुशनुमा अंत ही ट्रेन में होता है। जैसे कि दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में ट्रेन के सीन को बड़े ही खास अंदाज में दिखाया गया था। मगर क्या आप जानते है कि ट्रेन में फिल्म की शूटिंग करने के लिए कितने रूपये भारतीय रेलवे लेती है और उसके बाद ही शूटिंग करने की मंजूरी मिलती है। बता दे कि किसी भी फिल्म की शूटिंग करने के लिए भारतीय रेलवे के अपने ही कुछ खास नियम होते है।

भारतीय रेलवे लेती है

भारतीय रेलवे लेती है शूटिंग के लिए इतने रूपये.. 

जैसे कि अगर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक इंजन और चार बोगियों की डिमांड की जाएँ तो ऐसे में रेलवे एक दिन के लिए करीब पचास लाख रूपये लेती है। यानि रेलवे परिसर में जिस तरह से फिल्म की शूटिंग की जाती है, उसी हिसाब से रेंट भी लिया जाता है। हालांकि यह रेंट पहले ही तय कर लिया जाता है, ताकि बाद में कोई समस्या न हो। गौरतलब है कि ए वन कैटेगरी वाले स्टेशनों के लिए लाइसेंस फीस हर रोज के अनुसार एक लाख की दर से देने के लिए तय की जाती है। इसके इलावा बी वन और बी टू कैटेगरी वाले स्टेशनों के लिए हर रोज के हिसाब से पचास हजार रूपये देने पड़ते है।

भारतीय रेलवे लेती है

यहाँ तक कि अगर बिजी सीजन के समय में इन ट्रेनों का इस्तेमाल किया जाएँ तो पंद्रह प्रतिशत अधिक चार्ज भी करना पड़ता है। इस बारे में इंडियन रेलवे का कहना है कि शूटिंग करने के लिए भले ही कितने किलोमीटर मालगाड़ी ट्रेन का इस्तेमाल क्यूँ न किया जाएँ। मगर न्यूनतम दो सौ किलोमीटर के लिए ही रेलवे चार्ज लेता है। बता दे कि इस दौरान अगर ट्रेन को रोका जाता है तो उसके लिए भी नौ सौ प्रति घंटे की दर से रकम ली जाती है। इसका मतलब ये है कि फिल्म की शूटिंग के लिए अच्छे खासे रूपये भारतीय रेलवे लेती है और खूब पैसा कमाती है। तो दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
भारतीय रेलवे लेती है फिल्म की शूटिंग के लिए इतने रूपये, जान कर रह जायेंगे हैरान  Youth Express
Article Name
भारतीय रेलवे लेती है फिल्म की शूटिंग के लिए इतने रूपये, जान कर रह जायेंगे हैरान Youth Express
Description
आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि कई फिल्मों की शुरुआत ही रेलवे स्टेशन से होती है। इसके इलावा फिल्मों में कुछ ऐसे सीन भी होते है जो ट्रेन में शूट किए जाते है। यहाँ तक कि कुछ फिल्मों का खुशनुमा अंत ही ट्रेन में होता है। जैसे कि दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में ट्रेन के सीन को बड़े ही खास अंदाज में दिखाया गया था। मगर क्या आप जानते है कि ट्रेन में फिल्म की शूटिंग करने के लिए कितने रूपये भारतीय रेलवे लेती है और उसके बाद ही शूटिंग करने की मंजूरी मिलती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER