बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां नाम कमाने में बहुत मुश्किल होती है लेकिन नामोनिशान मिटाने के लिए थोड़ा भी समय नहीं लगता। एक समय कलाकार अपने तरक्की के चरम सीमा पर होता है तो वहीं दूसरा कलाकार ऐसी स्थिति में होता है कि उसे मुंबई में एक छोटी नौकरी ही मिल जाए वही बहुत बड़ी बात है। हाल में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से। एक ऐसा नाम “सावी सिद्धू” गुमनाम हो गया जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह इस समय मुंबई के मलाड में एक चौकीदार के तौर पर नौकरी कर रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं अभिनेता “सावी सिद्धू” की जिन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पटियाला हाउस में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। यह खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई थी अभिनेता सावी सिद्धू इस समय मुंबई के मलाड में एक गार्ड के रूप में नौकरी कर रहे हैं। इस खबर के वायरल होते ही बॉलीवुड के कई लोग इनकी मदद करना चाहते हैं। सिंगर मीका सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए तहे दिल से इनकी मदद करना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने कहा कि ‘प्लीज कोई मुझे सावी सिंद्धू का नंबर ढूंढ कर दे दीजिए। मैं वास्तव में उनकी मदद करना चाहता हूं। हमारी इंडस्ट्री को समझना बेहद मुश्किल होता है।’ मीका ने आगे कहा, ‘हम बहुत प्यार और फेक स्माइल दिखाते हैं, लेकिन भाई जब देखते हैं कि आपके किसी भाई को जरूरत है तो कृपा कर उसका सपोर्ट करें।’
वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव ने भी सावी सिद्धू की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढाया। राजकुमार राव ने सावी सिद्धू के हौसले को सलाम करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘आपकी कहानी से काफी प्रेरणा मिली सावी सिद्धू सर। आपके काम को सभी फिल्मों में काफी सराहा गया है। आपकी सकारात्मकता सलाम करने वाली है। मैं जरुर अपने कास्टिंग मित्रों से कहूंगा कि आपसे मिले।’
मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

