सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने गुजरात के कुछ शहरों में 4G Volte सर्विस की शुरुआत की है। अपने लिमिटेड स्पेक्ट्रम के साथ कंपनी अपनी BSNL 4G सर्विस को देश के उन सभी बड़े सर्किल में टेस्ट कर रही है, जहां कंपनी का पहले से ही खुद का नेटवर्क है। केरल के कई हिस्सो में कंपनी पहले से अपना 2G और 4G नेटवर्क दे रही है।
Telecom company की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में 4G सिम वाले कई BSNL सब्स्क्राइबर को 4G VoLTE सर्विस की उपलब्धता के बारे में टेक्स्ट मैसेज मिल रहे हैं। फिलहाल तो गुजरात के गांधीधाम और अंजार में मौजूद 4G सब्स्क्राइबर को यह VoLTE नोटिफिकेशंस मिल रहा है और यह बहुत ही जल्द पूरे गुजरात सर्कल में उपलब्ध हो जाएगा
इस बीच, बीएसएनएल ने एक नए प्रस्ताव के साथ यह बताया है कि कंपनी मौजूदा लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और मोबाइल ग्राहकों के लिए भारत के भीतर “फ्री वॉयस कॉलिंग” प्रदान कर रही है।
यह ऑफर बीएसएनएल की “wings” सेवा पर उपलब्ध है। यहां तक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोमिंग में भी भारत की सभी इनकमिंग कॉल मुफ्त हैं। हालांकि, उपयोगकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पर प्रति मिनट एक रुपए 25 पैसे का भुगतान करना होगा।
BSNL 4G कि बात करें तो ऐसी खबर हैं कि कंपनी सरकार द्वारा अगले क्वॉर्टर तक VoLTE सर्विस का स्पेक्ट्रम मिलते ही इस सर्विस का पब्लिक रोल-आउट शुरू कर देगी। BSNL ने पिछले साल अक्टूबर में विजयवाडा के नुन्ना में अपना पहला 4G टावर सेटअप किया था। यह भी बता दे कि चेन्नई सर्किल में BSNL 4G सर्विस को अपग्रेड करने वाले यूजर्स को 2GB बोनस डाटा दे रहा है , पिछले कुछ समय में BSNL का सबस्क्राइबर बेस बढ़ा है, लेकिन कंपनी को 4G स्पेक्ट्रम मिलने में काफी समय लग गया है। कुछ वक्त पहले बीएसएनल के कर्मचारियों ने हड़ताल भी किया था जिसने कि आरोप लगाया था कि सरकार फॉर जी स्पेक्ट्रम को लेकर रिलायंस जिओ को सपोर्ट कर रही है। BSNL का कहना है कि सरकार ने उन्हें 4G स्पेक्ट्रम देने में समय लगा दिया है।
देर ही सही कम से कम, ऐसा प्रतीत होता है कि 2019 में बीएसएनल 4G डाटा कि शुरुआत कर देगा। डेटा से पता चलता है कि बीएसएनएल का 4 जी नेटवर्क अभी भी बहुत सीमित है, कम से कम शहरी क्षेत्रों में 2100 मेगाहर्ट्ज पर बीएसएनल 4G पो सरकार द्वारा लगवाना चाहिए।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

