अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म केसरी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। यह पोस्टर खुद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस पोस्टर में देसी पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं और अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री दमदार लग रही है।
निर्देशक अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही “केसरी” के इस पोस्टर में अभिनेता अक्षय कुमार पीले रंग के कुर्ते और नारंगी रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लंबी दाढ़ी कर रखी है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि वह पक्के सरदार (सिख) का किरदार निभा रहे हैं इस फिल्म में। वहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने देसी पंजाबन महिला के रूप में नजर आ रही हैं और उन्होंने पीले रंग का सूट पहना हुआ है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। इस पोस्टर में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। दोनों की आंखें बंद है और वह अपने प्यार में डूबे हैं। अब कुछ ही दिन बचे हैं इस फिल्म को रिलीज होने में और दोनों कलाकार अपने फिल्म के प्रमोशन में जमकर मेहनत कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म केसरी 21 मार्च को होली के पर्व पर रिलीज की जाएगी और इस होली देश भक्ति का रंग अपने दर्शकों पर चढ़ाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर से तैयार है।।
आपको बता दें की, फिल्म केसरी की कहानी 1897 में सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार अफगानी सैनिकों से लोहा लिया था। इस लड़ाई में सभी सिख जवान शहीद हो गए थे। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ ही दिन बाकी हैं और दर्शकों के प्रतिक्रिया से यह साफ पता चल रहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।
बॉलीवुड से जुड़ी हुई मजेदार और लेटेस्ट ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


