बता दे कि बीते दिन बिग बॉस के टीआरपी किंग सिद्धार्थ शुक्ला की माँ का जन्म दिन था। इस खास मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला ने सलमान खान के सामने पहले तो बड़ी चालाकी से माँ की बात रखी और उसके बाद माँ को बर्थडे विश करवाया। जी हां उन्होंने खुद भी और बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। इस बारे में जब सिद्धार्थ शुक्ला की माँ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ हर साल उनका बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाते है। यही वजह है कि अपने खास दिन पर सिद्धार्थ शुक्ला की माँ ने इस बार उन्हें काफी मिस किया। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने बेटे होने का फर्ज बखूबी निभाया।
माँ का जन्म दिन नहीं भूले सिद्धार्थ शुक्ला..
बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला अपनी माँ से बेहद प्यार करते है। शायद यही वजह है कि अब तक बिग बॉस में केवल उनकी माँ की झलक ही देखने को मिली है उनकी बहन की नहीं। इसके इलावा सिद्धार्थ शुक्ला की माँ ने कहा कि वह तीन चार दिन पहले ही उनके बर्थडे की तैयारियां शुरू कर देता था। यहाँ तक कि उनके बर्थडे की तैयारियां ऐसे होती थी, जैसे कोई त्यौहार आने वाला हो। वैसे आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सिद्धार्थ शुक्ला की माँ खुद भी इस बात को मान चुकी है कि वह लम्बे समय तक उनसे दूर नहीं रह सकता। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी माँ के बीच काफी बेहतरीन रिश्ता है।
अब यूँ तो आपने सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी माँ के खूबसूरत रिश्ते की झलक बिग बॉस शो में देख ली होगी, लेकिन फिर भी हम यही दुआ करते है कि आपको इन दोनों के रिश्ते की प्यारी सी झलक बिग बॉस के फिनाले में भी देखने को मिले। फ़िलहाल तो बिग बॉस के शो में होने के बावजूद भी सिद्धार्थ शुक्ला अपनी माँ का जन्म दिन भूले नहीं थे और उन्होंने नेशनल टीवी पर अपनी माँ को बर्थडे विश किया। दोस्तों माँ बेटे के इस खूबसूरत रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


