अंडर 19 वर्ल्ड कप के दौरान मिली बंगलदेशी कप्तान को दिल तोड़ने वाली खबर

 

कल खेले गए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप मुकाबले में बंगलादेश ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया। यह बंगलदेश टीम का पहला बड़ा आईसीसी ट्रॉफी है। मैच बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सीरीज जीतते ही जहां एक ओर वे इस बड़ी जीत की खुशी मना रहे थे उसी क्षण उन्हें एक बहुत दुख भरी खबर से सामना करना पड़ा।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के कप्तान है अकबर

इस मैच के खत्म होने के बाद इस बात का पता चला है कि कप्तान अकबर को इस विश्व कप के दौरान बहुत बड़ी पारिवारिक क्षति हुई है। टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेशी अंडर 19 टीम की कप्तानी करने वाले अकबर अली को अपनी बड़ी बहन के मौत की खबर मिली थी।

इस खबर को सुनने के बाद वो अंदर के टूट गए थे। बड़ी बहन के मौत के बाद भी उन्होंने विश्व कप में देश की तरफ से खेलने का फैसला किया। उन्होंने फाइनल में एक छोर को थामे रखा और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से वापस लौटे।

परिवार ने पहले नहीं दी जानकारी

 

जानकारी के मुताबिक अकबर को बहन के मौत की खबर परिवार वालों ने नहीं दी थी। वो नहीं चाहते थे कि इस खबर को सुनकर अकबर को दुख पहुंचे और उनका ध्यान विश्व कप में खेल से हटे। लेकिन किसी तरह से उनको इस बात की जानकारी मिल गई और फिर अपने भाई से अकबर ने इस बात को लेकर सवाल भी किया। 24 जनवरी को जब उनके बहन की मौत हुई तो इस बारे में उनको क्यों नहीं बताया गया।

 

बांग्लादेश के प्रथम आलो में अकबर के पिता ने कहा, “अकबर अपनी बहन के बेहद करीब था और वो उसे बहुत ज्यादा प्यार करती थी। हमने उनको पहले इस बात की जानकारी नहीं देना चाहते थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद उसने फोन कर भाई से पूछा था कि इस बारे में उनको क्यों नहीं बताया गया। मेरे अंदर तो उनसे बात करने की हिम्मत ही नहीं हुई, मुझे नहीं पता कि मैं उनसे क्या बात करूंगा।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER