अगर हम क्रिकेट की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि क्रिस गेल वेस्ट इंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज है। हालांकि बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ साथ क्रिस गेल के किस्से भी काफी मजेदार होते है। बहरहाल आज हम आपको क्रिस गेल के ऐसे ही एक मजेदार किस्से के बारे में बताने जा रहे है। जिसमे दिल्ली की एक लड़की ने क्रिस गेल को प्रपोज़ किया था। मगर फिर क्रिस गेल ने बदले में उस लड़की को क्या जवाब दिया था ये आप जरूर जानना चाहते होंगे। तो चलिए आपको इस पूरे किस्से के बारे में बताते है।
क्रिस गेल को प्रपोज़..
दरअसल यह आईपीएल के नौवे सीजन की बात है। जब क्रिस गेल आरसीबी की टीम का हिस्सा हुआ करते थे। हालांकि तब उनका फॉर्म कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा था। ऐसे में दिल्ली की एक लड़की ने क्रिस गेल के लिए ट्वीट किया था। बता दे कि उस लड़की का नाम आरोही था। आपको जान कर हैरानी होगी कि उस लड़की ने क्रिस गेल को ट्वीट करके डिनर डेट पर जाने का निमंत्रण दिया था। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही उस लड़की ने यह भी लिखा था कि मेरा दिल केवल आपके लिए ही धड़कता है। मगर क्रिस गेल ने इस ट्वीट का जो जवाब दिया वो सच में काफी मजेदार था।
IND vs NZ: टूट गया भारत के वर्ल्डकप जीतने का सपना। टूटा 125 करोड़ भारतीयों का दिल


