जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा, लगे 13 टांके

टांके

कबीर सिंह की अपार सफलता के बाद अभिनेता शाहिद कपूर एक और दमदार फिल्म करने जा रहे हैं। जो न सिर्फ इमोशंस से भरपूर होगी। बल्कि दर्शकों के लिए बहुत ही एंगेजिंग फिल्म होगी। शाहिद कपूर तेलूगु हिट फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक में नज़र आएंगे। इसका ऐलान कुछ समय पहले हो गया था। फिल्म के हिंदी रीमेक को गौतम तिन्ननौरी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन चौकाने वाली बात भी सामने आई हैं, फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ एक हादसा हो गया है और वो सेट पर घायल हो गए हैं उन्हें 13 टांके भी लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शॉट के दौरान सामने से बॉल तेजी से आई और उनके नीचे वाले होंठ पर लग गई। उनके होंठ से खून आने लगा और ठोड़ी भी सूज गई। तुरंत ही डॉक्टर को भी बुलाया गया उन्होनें कहा शाहिद को गंभीर चोट लगी हैं। शाहिद तब तक शूटिंग शुरू नहीं कर सकते जब तक कि उनकी सूजन ठीक ना हो जाए और उनके सूजन ठीक ना हो जाए और उनके घाव ना भर जाएं। पांच दिनों के बाद उनकी चोट को देखने के बाद कोई एक्शन लिया जाएगा। वहीं मीडियासोर्स के हवाले से लिखा है कि शाहिद अभी ठीक हैं लेकिन उनकी चोट काफी गहरी थी और उन्हें 13 टांके आए हैं। शाहिद के जख्मी होने की खबर सुनकर मीरा तुरंत चंडीगढ़ पहुंची लेकिन ज्यादा चिंता करने वाली कोई बात नहीं हैं।

फिल्म जर्सी में एक और अलग लुक में नज़र आएंगे शाहिद

टांकेबता दें इस फिल्म में शाहिद एक और अलग लुक में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होनी तय हुई है। आपको बता दें हिंदी में जर्सी का निर्माण अल्लू अरविंद, अमन गिल, दिल राजू द्वारा किया जा रहा है। शाहिदा की कबीर सिंह की जबरदस्त एंट्री के बाद फैंस इस फिल्म से भी कई उम्मीद लगाए बैठे हैं और बड़ी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। माना जा रहा है की इस बार भी शाहिद को बेहतरीन लुक सभी के दिलों को छू लेने वाला होगा। फिल्म में शाहिद के अपोजिट मृणाल ठाकुर को कास्ट किया गया है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा, लगे 13 टांके - Youth Express
Article Name
जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा, लगे 13 टांके - Youth Express
Description
चौकाने वाली बात भी सामने आई हैं, फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के साथ एक हादसा हो गया है और वो सेट पर घायल हो गए हैं उन्हें 13 टांके भी लगे हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER