महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल, कहा भगवा जर्सी के कारण हारा भारत

महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल

यूँ तो जब से वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है, तब से भारतीय टीम लगातार हर मैच जीतती रही है। मगर इस बार भारतीय टीम को हार का मुँह देखना पड़ा और यही हार उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई। जी हां दरअसल भारतीय टीम की हार के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल भी ट्विटर पर देखने को मिले है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि भारतीय टीम पिछले मैच में इंग्लैंड की टीम से हार गई। जिसके कारण पाकिस्तान के लोग बुरी तरह से भड़के हुए है। वो इसलिए क्यूकि अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती तो पाकिस्तानी टीम के सेमी फाइनल में आने के चांस बढ़ जाते है।

महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल

महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल..

शायद यही वजह है कि भारतीय टीम द्वारा यह मैच हारने के बाद से ही ट्विटर पर एक अलग जंग छिड़ गई है। बता दे कि इससे पहले शोएब अख्तर भी भारतीय टीम की हार को लेकर टिप्पणी कर चुके है। ऐसे में अब महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल भी सुनने को मिल रहे है। दरअसल मुफ़्ती जी का कहना है कि इस बार भारतीय टीम ने भगवा जर्सी पहन कर मैच खेला था। जिसके कारण उनकी टीम हार गई। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो महबूबा मुफ़्ती ने भगवा जर्सी को भारत की हार का बड़ा कारण बताया है। गौरतलब है कि महबूबा मुफ़्ती ने भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच को लेकर ट्विटर पर ट्वीट किया है और भारत की हार के लिए उनकी जर्सी को जिम्मेदार माना है।

भारत की पहली हार के बाद शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के खिलाफ कह दी इतनी बड़ी बात

उनका कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने के लिए भारतीय टीम भगवा जर्सी पहन कर मैदान में उतरी थी। जिस वजह से वह हार गई। दरअसल भारतीय टीम ने वह जर्सी इसलिए पहनी थी, क्यूकि इंग्लैंड की टीम की जर्सी का रंग भी नीला होता है। ऐसे में आईसीसी नियमो के अनुसार जिस मैच का प्रसारण टीवी पर होता है, उस मैच में दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी नहीं पहन सकती। मगर अफ़सोस कि महबूबा मुफ़्ती ने भारतीय टीम की भगवा जर्सी का मतलब कुछ और ही समझ लिया। फ़िलहाल आप उनका ट्वीट यहाँ खुद देख सकते है।

Summary
महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल, कहा भगवा जर्सी के कारण हारा भारत  Youth Express
Article Name
महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल, कहा भगवा जर्सी के कारण हारा भारत Youth Express
Description
यूँ तो जब से वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है, तब से भारतीय टीम लगातार हर मैच जीतती रही है। मगर इस बार भारतीय टीम को हार का मुँह देखना पड़ा और यही हार उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई। जी हां दरअसल भारतीय टीम की हार के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के कड़वे बोल भी ट्विटर पर देखने को मिले है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER