भारत से सलमान को मिली ईदी- Bharat Movie Review

Bharat Movie

बॉलीवुड के भाई सलमान खान हर साल ईद पर अपने दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते हैं|  इस बार पूरे भारत ने सलमान को ईद के मौके पर ईदी दी है|  आज 5 जून ईद के दिन सलमान खान की नई फिल्म ‘भारत’  रिलीज हुई है। भाई के तरफ से यह उनके फैंस के लिए ईदी से काम नहीं। चलिए आपको हम बता दें की इस ईद के मौके पर अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित सलमान की नई Bharat Movie  का रिव्यू कैसा मिल रहा है।

निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्वारा भारत मूवी अब तक बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी साबित हुई है  और यही वजह है कि ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिन्दा है’ जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के बाद इस बार इस जोड़ी ने ईद के त्योहार पर सलमान के फैन्स का दिल जीतने के लिए इमोशंस और पारिवारिक मूल्यों से सजी ‘भारत’ लाए हैं। फिल्म  लम्भी महसूस जरूर होती है मगर उनके फैंस उनकी हर चीज़ पर फ़िदा है|

bharat movie review

 

 

Salman reacts on Vivek Oberoi’s viral meme

Bharat Movie का प्रिमाइसेज  कैसा है ?

अगर बात करे इसके प्रीमिसेस की तो यह बहुत ही विस्कृत है| Bharat Movie  की कहनी फ़्लैश बैक से शुरू होती है |  70 साल का भारत (सलमान खान) अपने परिवार के साथ अटूट बंधन बांधे हुए है।  अपने जन्मदिन को मनाने के दौरान कहानी फ्लैशबैक में जाती है। यह 1947 के विभाजन की त्रासदी का दौर है और उस आग में भारत अपने स्टेशन मास्टर पिता (जैकी श्रॉफ) और बहन से बिछड़ चुका है, मगर बिछड़ने से पहले भारत ने अपने पिता को वचन दिया था कि जब तक उसके पिता वापस नहीं लौटते वह अपनी मां (सोनाली कुलकर्णी) , अपनी छोटी बहन और छोटे भाई का खयाल रखेगा।

 

उसके बाद 1947 से लेकर 2010 तक अपने परिवार की जरूरतों के लिए वह चोरी, मौत का कुंआ में मोटरसाइकिल चलाना, किराने की दुकान चलाना, अरब जाकर तेल निकालने का काम और समंदर में जाकर जान जोखिम में डालने जैसे हर तरह के काम करता है।

उसे नौकरी दिलाने वाली बोल्ड ऐंड ब्यूटिफुल मैडम सर जी (कटरीना कैफ) उससे प्यार का इजहार कर शादी के लिए प्रपोज़ करती है | इसके साथ ही भारत की जिंदगी के इस लंबे सफर में विलायती खान (सुनील ग्रोवर) बचपन से लेकर बुढ़ापे तक उसके सुख-दुख का साथी है।

कहानी में बंटवारे के समय इंडिया-पाकिस्तान के बिछड़े हुए लोगों को मिलाने की पहल और शहरीकरण तथा तरक्की के नाम पर दुकानों को तोड़कर मॉल बनाने का ट्रैक भी है। फिल्म में सलमान के हीरोइक इमेज बरकरार है |

 

“PM  नरेन्द्र मोदी”

कैसा है टेक्निकल साइड सलमान की Bharat Movie  का ?

अगर फिल्म के टाइम दरशन की बात करे तो काफी लम्बी है Bharat Movie| मगर जाहिर है 65-70 साल के लंबे दौर को दिखाने के लिए निर्देशक को इतना समय लेना पड़ा है। एडिटिंग और शार्प और कसी हुई हो सकती थी। मार्सिन लास्काविस की सिनेमटॉग्रफी कमाल की है।  विशाल-शेखर के संगीत में फिल्म का गाना ‘स्लो मोशन’ रेडिओ मिर्ची के टॉप ट्वेंटी चार्ट में नंबर वन के पायदान पर है। इसी फिल्म का गाना ‘चाशनी’ नंबर आठ परपर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

सलमान ने इमोशन, कॉमिडी और हलके-फुलके ऐक्शन से अपने किरदार को दर्शनीय बनाया है। मैडम सर जी के रूप में कटरीना की परफॉर्मेंस दाद देने योग्य है। वह जितनी खूबसूरत लगी हैं, उतना ही उन्होंने अपने रोल को विश्वसनीय बनाया है। अभिनय के मामले में विलायती के रूप में सुनील ग्रोवर की जितनी भी तारीफ की जाए कम है।  कुमुद मिश्रा, दिशा पाटनी और शशांक अरोड़ा को वेस्ट कर दिया गया है। क्लाइमैक्स में तब्बू की एंट्री दमदार है।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
भारत से सलमान को मिली ईदी- Bharat Movie Review-Youth Express
Article Name
भारत से सलमान को मिली ईदी- Bharat Movie Review-Youth Express
Description
आज ईद के दिन सलमान खान की नई फिल्म 'भारत'  रिलीज हुई है। भाई के ओर से उनके फैंस के लिए
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER