चीनी कंपनी हुवावे ने अपने मार्किट ने मोबाइल लॉच किया है | इस फ़ोन का कैमरा बहुत ही अच्छा बताया जा रहा है | हुवावे कंपनी का यह फ़ोन बहुत हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei P Smart+ (2019) जैसा ही लगता है। आपको बता दे के इस फ़ोन का नाम Huawei Maimang 8 है| अगर आप हुवाए का मोबाइल खरीदने की सोचा रहे है तो एक बार इसके फीचर्स भी पढ़ लीजिये क्या पता आपको यहाँ फ़ोन पसंद जाये वैसे इसका कैमरा तो बड़ा ही बेहतरीन बताया जा रहा है|
क्या है Huawei Maimang 8 की कीमत ?
Maimang 8 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। फोन को मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में लिस्ट किया गया है। चीनी मार्केट में हुवावे मायमैंग 8 की कीमत 1,899 चीनी युआन मतलब भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 19,000 रुपये है। फिलहाल तो इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Xiaomi Black Shark 2 smartphone first sale on Flipkart: Know details
Huawei Maimang 8 के फीचर ?
हुवावे का यह फ़ोन डुअल-सिम के साथ आता है| हुवावे मायमैंग 8 एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है|
Huawei के लेटेस्ट फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 155.2×73.4×7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
कैमरे के बारे में बात करे तो Huawei Maimang 8 में तीन रियर कैमरे से लैस है। पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर नॉच में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरा एआई से लैस है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


