5,000 रूपए में ख़रीदे दिवाली पर बेस्ट गैजेट्स गिफ्ट

Diwali gift gadgets

दिवाली , खुशियों और रौशनी का त्यौहार मन जाता है. इस दिन लोग एक दूसरे को तोफे देते है. ऐसे में गिफ्ट का चयन करना बेहद ही मुश्किल काम है। क्योंकि अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट दें जो सामने वाले के उपयोग में ही न आए तो वह उसके लिए बेकार होगा। इसलिए अगर आप  Diwali  Gift के तौर पर अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों को उपहार देना चाहते हैं तो उसके लिए तकनीकी युग में गैजेट्स बेस्ट ऑप्शन है।

आजकल बाजार में आपको हर बजट में ऐसे उपयोगी ​गैजेट्स मिल जाएंगे जो गिफ्ट किए जा सकते हैं ओर इसके लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट की सुविधा दी जा रही है। जिनकी मदद से आप कम कीमत में बेहतर गिफ्ट खरीद सकते हैं। तो चलिए Diwali  Gift के लिए बेस्ट ​गैजेट्स  ……

 

Diwali  Gift  में ब्लूटूथ हेडफोन:  

दिवाली गिफ्ट देने के लिए ब्लूटूथ हेडफोन एक अच्छा ऑप्शन है. यह आज कल काफी ट्रेंडिंग भी है. बता दे की आपको boAt, JBL, Portronics जैसे कई ब्रांड में अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।

Diwali gift-

वही, अगर आप बजट रेंज में ब्लूटूथ हेडसेट खरीदना चाहते हैं तो आप ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon पर मिल रहे ऑफर्स का उपयोग कर शानदार डिवाइस खरीद सकते हैं।  amazon पर मौजूद boAt Rockerz 255 Sports ब्लूटूथ हेडसेट की कीमत 999 रुपये है और इसमें आपको पावरफुल एचडी साउंड क्वालिटी  मिलेगी।

इसके अलावा JBL Tune 110BT भी गिफ्ट करने के लिए एक अच्छा विकल्प है और इसकी कीमत 1,790 रुपये है। यह डिवाइस 6 घंटे का प्लेटाइम देने में सक्षम है। Portronics Harmonic 200 POR-927 की कीमत 1,599 रुपये है और ये सिंगल चार्ज में 16 घंटे का म्यूजिक टाइम देने में सक्षम है।

फिटनेस बैंड:​  

इस लिस्ट में फिटनेस बैंड भी एक अच्छा ऑप्शन है. बाजार में आपको हर बजट रेंज में फिटनेस ट्रेकर मिल जाएंगे। ऐसे में आप Mi Smart Band 4 देख सकते हैं, amazon पर इसकी कीमत 2,298 रुपये है। इस बैंड को आप अपने फोन से कनेक्ट करके म्यूजिक और वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा HONOR Band 5 भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत 2,299 रुपये और ये वर्कआउट से लेकर आपके हार्ट रेट और स्लीपिंग मोड पर भी नजर रखता है। Fastrack Reflex 2.0 Activity Tracker भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 1,494 रुपये है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों वर्जन को सपोर्ट करता  है।

फोन बचाना चाहते है, तो फ़ौरन डिलीट कर दे ये एप्स, वरना बहुत पछतायेंगे आप

स्मार्ट स्पीकर:

Diwali  Gift के लिए स्पीकर भी विकल्प में है. आप amazon Echo Dot गिफ्ट करने के लिए खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 2,449 रुपये है और इसमें ब्लूटूथ की मदद से फोन को कनेक्ट करके म्यूजिक सुनने के अलावा किसी सवाल का जवाब भी पूछ सकते हैं। इसके अलावा Google Home Mini एक अच्छा विकल्प है और इसकी कीमत 2,799 रुपये है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर. 

Summary
5,000 हज़ार में ख़रीदे बेस्ट गैजेट्स  Diwali Gift-Youth Express
Article Name
5,000 हज़ार में ख़रीदे बेस्ट गैजेट्स Diwali Gift-Youth Express
Description
आप  Diwali  Gift के तौर पर अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों को उपहार देना चाहते हैं तो उसके लिए तकनीकी युग में गैजेट्स बेस्ट ऑप्शन है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER