बता दे कि अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है, तो आपको यह जानकारी एक बार ध्यान से जरूर पढ़नी चाहिए। आपको जान कर हैरानी होगी कि गूगल ने प्ले स्टोर से करीब उन्तीस एप्स को हटा दिया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा जो एप्स डिलीट की गई, उन्हें अब तक एक करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके है। ऐसे में अगर आप अपना फोन बचाना चाहते है तो फ़ौरन इन एप्स को डिलीट कर दे। गौरतलब है कि यह जानकारी बकायदा एंटी वायरस तैयार करने वाली कंपनी क्विक हील द्वारा दी गई है।
फोन बचाना चाहते है, तो डिलीट कर दे ये एप्स
इस बारे में क्विक हील का कहना है कि इन सभी एप्स के आइकन आपको फोन पर नजर नहीं आएंगे। बता दे कि ये एप्स फोन की होमस्क्रीन पर शॉर्टकट आइकन बनाते है। यानि अगर आपके फोन में इनमे से कोई भी एप मौजूद है तो आपके फोन को खतरा हो सकता है। वो इसलिए क्यूकि ये एप्स आपके फोन से निजी जानकारी भी चुरा सकती है। ऐसे में आपको इन एप्स से सावधान रहने की जरूरत है। बता दे कि इन एप्स की लिस्ट कुछ इस प्रकार है।
1. फील कैमरा एचडी
2. फ़िल्टर फोटो फ्रेम
3. लेंस फलारेस, मैजिक इफ़ेक्ट
4. क्यूआर कोड स्कैनर
5. सुपर मार्क
6. फोटो इफ़ेक्ट प्रो
7. आर्ट फ़िल्टर
8. लाइ डिटेक्टर प्रैंक
9. न्यू हेयर फैशन
10. स्मार्ट मैग्निफिएर प्रो
11. मैग्निफिएर प्रो
12. मैग्नीफाइंग ग्लास
13. मैग्नीफाइंग ग्लास प्रो
14. कट कट मिक्स
15. कट कट मिक्स प्रो
16. गैलेक्सी ओवरले
17. कलर स्प्लैश फोटो इफ़ेक्ट
18. ऐज फेस, फोटो ब्लूर
19. ब्लूर इमेज
20. सुपर मैग्निफिएर लाइट
21. मैग्नीफाइंग प्रो
22. किंग कैमरा
23. रिफ्लेक्स कैमरा एचडी
24. फर्स्ट कैमरा एचडी
25. रदं कैमरा
26. प्रीटी मैकेरुप फोटो
27. गलीच लेंस
28. वैपोरवेव और घोस्ट फोटो एडिटर
29. मल्टी एप्प्स.. मल्टीप्ल एकाउंट्स सिमुलतानियोसली
तो ये है वो एप्स जो आपके फोन को नुक्सान पहुंचा सकते है। इसलिए अगर आप अपना फोन बचाना चाहते है, तो ये एप्स फ़ौरन डिलीट कर दे।



