सावधान हो जाये गूगल आपकी हर कदम पर नज़र रखता है यह तक की आपकी बाते भी वो सुनता है| बता दे सर्च इंजन कंपनी Google के कर्मचारी Google Home स्मार्ट स्पीकर एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के जरिए यूजर्स की बातें सुन रहे हैं। इस बात का खुलासा बेल्जियम के वैज्ञानिकों ने की है| इस पर गूगल का दावा है कि इन रिकॉर्डिंग का यूज कंपनी वॉइस रिकॉगनाइज टेक्नोलॉजी को इंप्रूव करने के लिए कर रही थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से यूजर्स की निजता और गोपनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Google Home सुनता है आपकी बात?
बैल्जियम के भाषा वैज्ञानिकों ने यूजर्स द्वारा बनाई रिकॉर्डिंग के स्निपिट्स की जांच के बाद ये खुलासा किया है| साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया, “इन रिकॉर्डिग में हम पता और संवेदनशील जानकारी साफ सुन सकते हैं| इससे बातचीत में शामिल लोगों की पहचान करना और ऑडियो रिकॉर्डिग से उसका मिलान करना आसान हो गया है| ”
बेल्जियम के ब्रॉडकास्टर VRT NWUS के अनुसार, Google Home स्मार्ट स्पीकर की मदद से यूजर्स की बातचीत को रिकॉर्ड किया जा रहा है और ऑडियो क्लिप सब-कॉन्ट्रैक्टर्स को भेजे जा रहे हैं, जो गूगल की स्पीच रिकॉग्ननाइजेशन टेक्नोलॉजी में सुधार के लिए इन ऑडियो फाइलों को बाद में उपयोग करने के लिए ट्रांसक्रिप्ट कर रहे हैं।
Google Home इस टेक्नोलॉजी की मदत से सुनाता है वौइस् रिकॉर्डिंग
बात दे की गूगल वॉइस रिकॉग्नाइज टेक्नोलॉजी का यूज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम से लैस Google Assistant पर करता है। इसका यूज गूगल के स्मार्ट स्पीकर Google Home , और एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर होता है। बता दें कि ये असिस्टेंट यूजर्स द्वारा दिए वॉइस कमांड को सुनता और उन पर रिस्पॉन्स करता है। इसके साथ ही यूजर्स को न्यूज या वेदर की इंफॉर्मेशन देता है।
रिपोर्ट में दावा किया है कि एक व्हिसिलब्लोअर की सहायता से वीआरटी एनडब्ल्यूएस Google Assistant के जरिए रिकॉर्ड किए गए एक हजार से ज्यादा ऑडियो अंशों को सुनने में सक्षम रहा। इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि व्हिसलब्लोअर ने वीआरटी को जिस प्लेटफॉर्म को दिखाया था, उसके पास पूरी दुनिया की रिकॉर्डिग मौजूद थी।



