Diwali 2019: नियम के हिसाब से पटाखे न जलना पड़ सकता है महँगा, जाने कैसे

Diwali 2019

इस बार दिवाली पर पटाखे जलना बड़ा महँगा पड़ने वाला है. अबकी पटाखे फोड़ने के लिए नियम का पालन करना होगा। अगर आपने पटाखे फोड़ने में नियमों का पालन नहीं किया तो दिवाली आपका दिवाला निकाल देगी।  आपको भारी-भरकम जुर्माना भी देना पड़ सकता है , इतना ही नहीं जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। रोशनी का त्योहार दीवाली रविवार को मनाया जाएगा. Diwali 2019 को लेकर गवर्नमेंट कुछ नियम लागु की है. चलिए बता दे वो नियम

 

 

Diwali 2019 के पटाखों का नियम

दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर लोगों को पटाखे चलाने ही हैं तो उन्हें सिर्फ रात के 8 बजे से 10 बजे के बीच पटाखे चलाने की इजाजत होगी और वो भी केवल ग्रीन पटाखे.

Diwali 2019 crackers

वही, उत्तर प्रदेश में दिवाली की रात आठ बजे से दस बजे तक कम प्रदूषण फैलाने वाले इको—फ्रेंडली पटाखे चलाने की अनुमति होगी. सूत्रों  के हिसाब से बुधवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक राज्य सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि लोगों से लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने को कहा गया है ना कि ई—कामर्स वेबसाइट से. इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पटाखों के खतरों के प्रति जनता को जागरूक करें. अगर कोई Diwali 2019 के लिए बनायीं गाइडलाइंस का पालन नहीं करता है तो संबद्ध थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

5,000 रूपए में ख़रीदे दिवाली पर बेस्ट गैजेट्स गिफ्ट

दिवाली पर एनजीटी का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से प्रदूषण फैलाने वाले व्यक्ति को एनजीटी तीन साल की सजा सुनाने का अधिकार रखती है. इसके अलावा वो 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा सकता है. इतना ही नहीं अगर NGT के आदेश के खिलाफ पटाखे चलाए जाते हैं और प्रदूषण जारी रहता है तो 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भी व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा अगर ये प्रदूषण कंपनी द्वारा फैलाया जाता है तो ये जुर्माना बढ़कर 25 करोड़ रुपये तक हो सकता है. वहीं कंपनी Diwali 2019 के लिए बनायीं गयी  नियम का पालन नहीं करती है और पटाखे चलाती है तो कंपनी पर एक लाख रुपये प्रति दिन का जुर्माना भी थोपा जा सकता है.

इतना ही नहीं जो इन नियमो का उलंघन करेगा उसको पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत उसे पांच से सात साल की सजा हो सकती है. इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

 

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर Youth Express पर. 

Summary
Diwali 2019: नियम के हिसाब से पटाखे न जलना पड़ सकता है महँगा-Youth Express
Article Name
Diwali 2019: नियम के हिसाब से पटाखे न जलना पड़ सकता है महँगा-Youth Express
Description
अगर आपने पटाखे फोड़ने में नियमों का पालन नहीं किया तो दिवाली आपका दिवाला निकाल देगी। Diwali 2019 को लेकर गवर्नमेंट कुछ नियम लागु की है. चलिए बता दे वो नियम 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER