बड़ी इलायची होती है औषधीय गुणों से भरपूर, सेहत को पहुंचाती है लाभ

बड़ी इलायची होती है औषधीय गुणों से भरपूर, सेहत को पहुंचाती है लाभ

हमारे यहां भारतीय व्यंजन में लगभग सभी मसालो का प्रयोग किया जाता है। जिसमें से बड़ी इलायची का नाम सबने सुना ही होगा। इसका इस्तेमाल से कई तरह सी डिश भी बनाई जाती है। आपको बता दें कि बड़ी इलायची का प्रयोग ना केवल आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाती है और लाभ भी पहुुंचाती है। बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भरी होती है। जो हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचाती है। आइये जानते है क्या होते है इसके फायदे।

थकावट की समस्या को करती है दूर

आपको बता दें कि एक बड़ी इलायची का सेवन करने से सिर दर्द और थकावट की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए आपको बड़ी इलायची को पीसकर पाउडर बनाना है फिर इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। बता दें कि पाउडर सेवन करने से घबराहट, सिर दर्द और थकावट की समस्या दूर हो जाती है।

पाचन तंत्र को बनाती है मजबूत

आजकल के समय में लोगो का खराब खानपान के चलते लोगो में कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या आम हो गई है। तो ऐसे में बड़ी इलायची का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, बड़ी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को भी बढ़ाती है। जिसके कारण शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है।

सांस संबंधी बीमारियो को भी करती दूर

वहं, बड़ी इलायची सांस संबंधी बीमारियों को दूर रखती है। अगर किसी को अस्थमा या फेफड़े कुछ हल्की समस्या है तो बड़ी इलायची का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से सर्दी- खांसी की समस्या भी दूर हो जाती है।

मुंह के छालेक

बड़ी इलायची मुंह में छाले की भी समस्या को भी दूर करती है। अक्सर लोग मुंह में छाला निकलने पर दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन आप चाहे तो बड़ी इलायची की मदद से आसानी से मुंह के छालों को ठीक कर सकते हैं। दरअसल, बड़ी इलायची को पाउडर बनाकर शहद मिलकर पेस्ट बना लें और मुंह के छालों पर लगाएं। आप देखेंगे कि कुछ दिनों में मुंह के छालो में आराम मिलने लगेगा।

 

Summary
बड़ी इलायची होती है औषधीय गुणों से भरपूर, सेहत को पहुंचाती है लाभ
Article Name
बड़ी इलायची होती है औषधीय गुणों से भरपूर, सेहत को पहुंचाती है लाभ
Description
हमारे यहां भारतीय व्यंजन में लगभग सभी मसालो का प्रयोग किया जाता है। जिसमें से बड़ी इलायची का नाम सबने सुना ही होगा। इसका इस्तेमाल से कई तरह सी डिश भी बनाई जाती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER