हम देखते है कि जब भी हम कहीं होटल में खाना खाने जाते है तो हमें वहां सौंफ जरूर मिलती है। तो हमारे शरीर के लिए लाभकारी भी होती है। जैसा कि सौंफ सभी घरों में पाई जाती है। जिसकी मीठी खुशबू और स्वाद सभी को अच्छी लगती है और लाभकारी भी होती है। अगर खाना खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ और मिश्री खा ली जाए तो मुँह का टेस्ट बी बदल जाता है और खाना भी आसानी से पच जाता है। आपको बता दें कि सौंफ खाने से मुँह की बदबू भी बंद हो जाती है और साथ-साथ दाँत भी साफ हो जाते है। आइये जानते है सौंफ खाने के क्या होते है फायदें और क्यो होती है लाभकारी।
स्मरण शक्ति को मजबूत करती है सौंफ
बता दें कि थोड़ा बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें। जिसको प्रतिदिन रात को और दोपहर में खाना खाने के बाद इसका सेवन करे। जिससे स्मरण शक्ति मजबूत बनी रहेगी। वहीं, सौंफ खाने से आंखों रोशनी भी बढ़ती है। वैसे बहुत लोग ऐसे होते है जो सौफ को मिश्री के साथ लेना पसंद करते है।
मुंह की दुर्गंध को भी करती है दूर
वहीं, अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो नियमित रूप से आप दिन में तीन से चार बार सौंफ का सेवन करें। ऐसा करने से मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाएगी। वहीं, जो लोग यह सोचते है कि उनका कोलेस्ट्रॉल स्तर न बढ़े तो खाने के लगभग 30 मिनट बाद एक चम्मच सौंफ का सेवन करें। बता दें कि सौंफ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखती है।
खास बात
क्या आप ये जानते है कि सौंफ के पाउडर को शक्कर के साथ बराबर मिलाकर लेने से हाथों और पैरों की जलन की समस्या भी दूर होती है। हालांकि, भोजन खाने के बाद 10 ग्राम सौंफ का सेवन जरूर करना चाहिए।


