टीवी के सबसे प्रसिद्ध और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्दी ही दर्शको के सामने आने वाला है। हालांकि इस बार यह शो कितनी टीआरपी बटोरता है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। मगर फ़िलहाल तो बिग बॉस सीजन 13 के शुरू होने से पहले ही दर्शक इसके बारे में चर्चा करने लगे है। जी हां इस बार इस शो में कई बड़े बड़े सेलिब्रिटी आने वाले है। वैसे हम आपको उन तीन सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे इस बार सबसे ज्यादा फीस मिल रही है।
बिग बॉस सीजन 13 के महंगे कंटेस्टेंट..
1. रश्मि देसाई.. बता दे कि रश्मि देसाई टीवी के कई सीरियल्स में काम कर चुके है। इसके इलावा वह साउथ की कई फिल्मो में भी नजर आ चुकी है। मगर इस बार वो बिग बॉस में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मि देसाई को बिग बॉस में आने के लिए करीब एक करोड़ की फीस दी गई है।
2.देवोलीना भट्टाचार्जी.. इसके बाद हम टीवी की संस्कारी बहु देवोलीना की बात करते है। गौरतलब है कि टीवी पर तो देवोलीना साडी पहने हुए नजर आती थी। मगर इस शो में उनका अलग लुक देखने को मिल सकता है। बहरहाल इस में आने के लिए उनकी हर हफ्ते की फीस दस लाख तय की गई है।
3. सिद्धार्थ शुक्ला.. इसके बाद हम सिद्धार्थ शुक्ला की बात करते है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के कई सीरियल्स और फिल्मो में भी नजर आ चुके है। तो ऐसे उन्हें बड़ी फीस मिलना भी लाजिमी है। बता दे कि एक हफ्ते की छह लाख की फीस दी जाएगी। हालांकि अगर हम इस शो के होस्ट की बात करे तो उनकी फीस इन सबसे ऊपर ही होगी। मगर फिर भी ये कहना गलत नहीं होगा ये बिग बॉस सीजन 13 के सच में काफी महंगे कंटेस्टेंट है। दोस्तों आप इस बार बिग बॉस को देखने के लिए कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


