वैसे तो टीवी इंडस्ट्री में आएं दिन जोड़ियां बनती और टूटती रहती है। मगर आज हम एक ऐसी जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे है, जिनकी शादी को चार साल हो गए है। जी हां टीवी के खूबसूरत कपल सनाया ईरानी और मोहित इन दोनों ने आज ही के दिन करीब चार साल पहले सात फेरे लिए थे और वर्तमान समय में ये दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद खुश है। बता दे कि सनाया ईरानी और उनके पति मोहित दोनों ही कई टीवी सीरियल में लीड एक्टर और एक्ट्रेस का किरदार निभा चुके है।
टीवी के खूबसूरत कपल सनाया और मोहित..
वही अगर हम इन दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करे तो इनकी मुलाकात मिले जब हम तुम शो के सेट पर हुई थी। जहाँ इन दोनों को ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। यहाँ तक कि दर्शकों ने भी इस शो में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों रियल लाइफ में ही नहीं बल्कि रील लाइफ में भी परफेक्ट कपल है।
गौरतलब है कि इन दोनों ने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए गोवा जैसे खूबसूरत शहर को चुना था। वहां इनकी शादी में इनके कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। जिनमें अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी का नाम मुख्य रूप से शामिल है। हालांकि ये बात अलग है कि गोवा में शादी करने के बावजूद भी इन्होने पंजाबी रीती रिवाज से ही शादी की थी। वैसे अगर आप इनकी शादी के मोमेंट्स भूल चुके है तो उन पलों की कुछ खास तस्वीरें आप यहाँ देख सकते है।
फ़िलहाल तो टीवी के खूबसूरत कपल मोहित सहगल और सनाया ईरानी अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रहे है, लेकिन अगर हम इनके काम की बात करे तो सनाया ईरानी आज कल वेब सीरीज में काम कर रही है। वही दूसरी तरफ मोहित सहगल के वर्कफ़्रंट को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। दोस्तों आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



