उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने का समय अब बहुत नजदीक आ गया है। जिसका ऐलान आज 8 जनवरी के दिन चुनाव आयोग ने कर दिया है। वहीं, यूपी सहित 2022 में करीब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं, चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल इस समय अपना जोर आजमा रहे है। वहीं, यूपी में इस बार करीब सात चरणों में चुनाव होंगे।
यूपी में है कुल इतने करो़ड़ मतदाता
वहीं, यूपी में मतदाताओं की बात करे तो यह करीब कुल मतदाता 14.40 करोड़ वोटर्स है। जिसमें से 32.8 प्रतिशत युवा वोटर्स है। जहां 19.89 लाख वोटर्स ऐसे है जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। जहां ये युवा पहली बार वोट देंगे। हालांकि, बीजेपी, बसपा, सपा, कांग्रेस जैस सभी पार्टियों के नेता युवा वोटर्सों को अपनी ओर खींचने में लगे है। वहीं, यूपी के युवा वोटरों ने 2017 में भाजपा का साथ देकर भाजपा को जिताया और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी।
रैलियों और जुलूस पर है प्रतिबंध
बता दें कि इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने तमाम प्रकार की रैलियों और जुलूस पर 15 जनवरी तक प्रतिवंध लगा दिया है। जहां कोरोना की स्थिती देखते हुए चुनाव आयोग फिर से विचार करेगा। वहीं, इस बार फिर से कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए है। जहां बढ़ते केस लोगो की चिता बढ़ रहे है।
इतने चरण में होंगे चुनाव
हालांकि, पांच राज्यों में जो विधानसभा चुनाव होने है उसमें उत्तराखंड में एक चरण, गोवा में एक चरण, पंजाब में एक चरण, मणिपुर में दो चरण, यूपी में करीब सात चरण में चुनाव होगें। जिसमें से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में सात चरण में चुनाव कराएं जाएंगे। वहीं, चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव में सभी कोविड गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के समय चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है।
