अभिनेता ने की घोषणा
जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ के नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। अभिनेता ने अपने सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के साथ तारीख की घोषणा की है। जहां अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते है कि, “जिंदगी है मेरी गुगली से भरपूर, चाहिये था हड्डी रोग, पर बन गया डॉक्टर जी, अपनी नियुक्तियों के लिए तैयार हो जाइए, #DoctorG 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में आपकी उपस्थिति दर्ज करेगा।”
इन्होंने किया है निर्देशित
दरअसल, फिल्म ‘डॉक्टर जी’ को अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित किया है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जिसमें रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी नजर आएंगी। बता दें कि पहले यह फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे फिर से शेड्यूल किया गया और अब नई रिलीज की तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है। यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज की जाएगी।
दे चुके है ये धमाकेदार फिल्म
हालांकि, आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना इससे पहले जंगली पिक्चर्स के साथ 2017 में ‘बरेली की बर्फी’ और 2018 में ‘बधाई हो’ जैसी धमाकेदार सुपरहिट फिल्में दे चुके है। वहीं, फिल्म में आयुष्मान का नाम डॉ उदय गुप्ता होगा।