नेटफिल्कस फरवरी में मचाएगा धमाल, कई नई सीरीज और फिल्में आ रही प्लेटफार्म पर

नेटफिल्कस फरवरी में मचाएगा धमाल, कई नई सीरीज और फिल्में आ रही प्लेटफार्म पर

सीरीज के लिहाज से बात करें तो नेटफिल्कस एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसका हर कोई दीवाना रहता है। वहीं, ओटीटी का क्रेज भी इस समय ज्यादा बढ़ता ही जा रहा है। जहां लोग सुरक्षित महसूस करके चाहे कोई भी फिल्म या सीरीज देख सकते है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स फरवरी माह में धमाल मचाने के लिए आ रहा है। जहां इस प्लेटफार्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीजें आ रही है। आइये जानते है कि कौन सी फिल्में या सीरीजें आ रही है नेटफ्लिक्स पर।

फिल्म थ्रू माई विंडो

4 फरवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर थ्रू माई विंडो फिल्म रिलीज होगी। हालांकि, यह फिल्म को स्पेनिश भाषा में बनाया गया है। दरअसल इस फिल्म की कहानी में यह दिखाया गया है कि एक ऐसी महिला है जो अपने पड़ोसी से बेहद प्यार करती है।

आकाश भाटिया के निर्देशन में बनी लूम लपेटा

बॉलीवुड फिल्म लूप लपेटा जो आकाश भाटिया के निर्देशन में बनाई गई यह फिल्म भी 4 फरवरी के दिन रिलीज हो रही है। यह एक ड्रामा पर आधारित फिल्म है। आपको बता दें कि यह फिल्म जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ की हिंदी रीमेक वर्जन है। जहां इस फिल्म में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन लीड रोल में दिखेंगे।

चर्चित सीरीज दिल्ली क्राइम पार्ट 2

वहीं, बात करें दिल्ली क्राइम सीरीज पार्ट 2 की तो यह भी नेटफिल्कस पर रिलीज होने वाली है। जहां इसकी अभी तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, इस सीरीज के पहले पार्ट को 48 वें इंटरनेशनल एम्मीज में ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज’ का अवार्ड से नवाजा गया था। यह सीरीज रिची मेहता के निर्देशन में बनी ‘दिल्ली क्राइम सीजन-1’ निर्भया कांड पर आधारित थी। जहां अब नए सीजन में शेफाली शाह एक नए मामले के निपटारे के लिए डिप्टी कमिश्नर वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में दिखेंगी। इस समय कोरोना को चलते एक बार फिर नई फिल्में ओटीटी पर रिलीज होना शुरू हो गई है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER