डिनर की बात करें तो लोगो के मन में यह सवाल तो जरूर आता है कि क्या कुछ नया डिनर में रोज खाया जाए। तो आज हम बात करने जा रहे है कच्चे केले के कोफ्ते के बारे में जिसे आप कम समय में घर पर बना सकते है। आपने अक्सर मलाई कोफ्ते, अंगूरी कोफ्ते खाएं होेंगे लेकिन आज हम बात करने जा रहे है कच्चे केले के कोफ्ते के बारे में जिसे आप घर पर बना सकते है। जिसे आप रोटी चावल के साथ आराम से खा सकते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
ये चाहिए सामग्री
- 4 कच्चे केले
- 2 टमाटर
- 1 बारीक़ कटा प्याज
- 2 -3 हरी मिर्च
- 1 /2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 /2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 2 टेबल स्पून बेसन
- तेल
- हरा धनिया
- जीरा
- गर्म मसाला पाउडर
- नमक
कच्चे केले का कोफ्ता बनाने का तरीका
सबसे पहले केले की कोफ्ता करी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह से धो लें और मोटे टुकड़ों में काट लेन अब एक पैन में या कुकर में 1 कप पानी डाल कर गर्म करें और इन टुकड़ों को उसमें डाल दें अब एक सिटी आने दें अब पैन या कुकर का ढक्कन हटाएं और केले के टुकड़ों को बाहर निकल लेन अब इन टुकड़ों को छील कर मैश लें इसके बाद इसमें बेसन लाल मिर्च पाउडर नमक कटी हुई हरी मिर्च अदरक का पेस्ट धनिया और गर्म मसाला मिलाकर अच्छी तरह से मैश कर लें हथेली पर थोड़ा तेल लगाएं और कोफ्ते का थोड़ा मिश्रण लेकर गोले बना लें इन कोफ्तों को एक प्लेट में रख लें अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें और इनको तल लें।
हींग जीरे का लगाएं तड़का
फिर इसके बाद अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालें और हींग जीरे का तड़का लगाएं अब इसमें टमाटर पीस कर डाल दें टमाटर पकने के बाद इसमें हल्दी -लाल मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा दही डाल दें। इसके बाद इसमें कोफ्ते डालें ऊपर से गर्म मसाला डाल दें और धनिये की पत्तियां डालें अब इसे रोटी के साथ सर्व कर दें। आपका कच्चे केले के कोफ्ते की सब्जी तैयार है।