अरहान खान ने मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी, न मिलने पर किया बड़ा हंगामा

बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान दो बार इस शो में आ चुके है और दोनों ही बार वह दर्शकों पर अपना कुछ खास जादू नहीं चला पाएं। तभी तो दूसरी बार शो में एंट्री करने के बावजूद भी वह शो से बाहर हो गए। हालांकि उनकी दोस्त रश्मि देसाई अब भी इस शो कायम है। बता दे कि सलमान खान द्वारा शो में अरहान खान की पोल खुलने के बाद भी अरहान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आपको जान कर हैरानी होगी कि जब रश्मि देसाई के घर की चाबी अरहान खान ने मांगी, तो शो के मेकर्स ने उन्हें चाबी देने से मना कर दिया। जिसके चलते अरहान खान ने काफी हंगामा किया।

अरहान खान ने मांगी

अरहान खान ने मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी.. 

जी हां बिग बॉस शो की प्रोडक्शन टीम से रश्मि ने ही यह विनती की थी कि उनके घर के ताले बदलवा दिए जाएँ और चाबी किसी को न दी जाएँ। जिसके तहत शो की टीम ने रश्मि का कहना मान कर उनके घर की सुरक्षा के लिए ताले बदलवा दिए। गौरतलब है कि जब शो की टीम ने अरहान खान की बात नहीं मानी, तो अरहान ने शो के मेकर्स से उनके लिए होटल में एक कमरा बुक करने की बात कही। मगर हम आपको बता दे कि जब कोई कंटेस्टेंट बिग बॉस के शो से बाहर हो जाता है, तो न तो इस शो का और न ही शो की टीम का उस व्यक्ति से कोई लेना देना होता है।

हालांकि यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि बिग बॉस में के घर में जो अरहान खान खुद रश्मि देसाई की मदद करने की बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे, उनके खुद के पास होटल के कमरे में रहने तक के पैसे नहीं थे। अगर खबरों की माने तो सलमान खान ने पहले भी यह बात कही थी कि अरहान के रिश्तेदार रश्मि के घर में रह रहे है। यानि उनकी प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल कर रहे है। यही वजह है कि जब इस बार रश्मि के घर की चाबी अरहान खान ने मांगी, तो उन्हें चाबी देने से इंकार कर दिया गया। बता दे कि अरहान खान बिग बॉस में भी कुछ खास करते हुए नजर नहीं आ रहे थे। इसलिए इस शो से भी उन्हें बेइज्जती के इलावा कुछ ज्यादा हासिल नहीं हुआ है।

Summary
अरहान खान ने मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी, न मिलने पर किया बड़ा हंगामा  Youth Express
Article Name
अरहान खान ने मांगी रश्मि देसाई के घर की चाबी, न मिलने पर किया बड़ा हंगामा Youth Express
Description
बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान दो बार इस शो में आ चुके है और दोनों ही बार वह दर्शकों पर अपना कुछ खास जादू नहीं चला पाएं। तभी तो दूसरी बार शो में एंट्री करने के बावजूद भी वह शो से बाहर हो गए। हालांकि उनकी दोस्त रश्मि देसाई अब भी इस शो कायम है। बता दे कि सलमान खान द्वारा शो में अरहान खान की पोल खुलने के बाद भी अरहान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आपको जान कर हैरानी होगी कि जब रश्मि देसाई के घर की चाबी अरहान खान ने मांगी, तो शो के मेकर्स ने उन्हें चाबी देने से मना कर दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER