क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई खिलाडी है, जिन्होंने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी की है। तो वही कुछ खिलाडी ऐसे भी है, जो फ़िलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बॉलीवुड हसीनाओं का नाम हमेशा भारतीय खिलाडियों के साथ ही जुड़ता है। अब भई क्या करे, हमारी भारतीय टीम के खिलाडी है ही इतने हैंडसम कि कोई भी उन पर फ़िदा हो जाएं। जैसे कि अब यह भारतीय क्रिकेटर अनन्या पांडे को पसंद आ गया है।
अनन्या पांडे को पसंद है यह क्रिकेटर..
बता दे कि हम यहाँ जिस खिलाडी की बात कर रहे है उनका नाम पहले से एक बॉलीवुड हसीना से जुड़ा हुआ है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन दोनों को एक साथ भी देखा गया है। जी हां हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि केएल राहुल की बात कर रहे है। जो कल तक अथिया शेट्टी को डेट कर रहे थे या यूँ कहे कि जो आज भी अथिया को ही पसंद करते है। वही दूसरी तरफ अनन्या पांडे भी इस भारतीय क्रिकेटर को काफी पसंद करती है। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या से यह सवाल पूछा गया था कि वह किस खिलाडी को पसंद करती है, तो ऐसे में उन्होंने केएल राहुल का नाम लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल की बल्लेबाजी देखना काफी पसंद है। वैसे भी केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाडियों में से एक है। इसलिए बॉलीवुड एक्ट्रेस का उन पर फ़िदा होना कोई बड़ी बात नहीं है। फ़िलहाल तो यह भारतीय खिलाडी अनन्या पांडे को पसंद है, लेकिन आगे का पता नहीं कि उनकी पसंद बदलती है या नहीं। वैसे दोस्तों आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


