Amazon Great India Sale 2020: 40 प्रतिशत काम दाम में ख़रीदे बेस्ट मोबाइल फ़ोन

Amazon Great India Sale 2020

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर Amazon Great India Sale 2020 का आगाज़ हो चूका है. आज ऐसे यह सेल सभी यूजर के लिए चालू  हो गया है. कल ये सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हुआ था। अमेज़न के इस सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टीवी और फैशन प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। खास तौर पर इस सेल में  स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बेहतर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कई चुनिंदा और लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 16,000 रूपए तक एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं, नो-कॉस्ट EMI समेत बैंक की तरफ से भी कैशबैक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को अलग से 10 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। आइए, जानते हैं Amazon Great India Sale 2020 में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली टॉप डील्स के बारे में..

Amazon Great India Sale 2020

 

Amazon Great India Sale 2020 mobile deal

अमेज़न प्लेटफार्म  पर चल रहे इस सेल की शुरुवात आज से यानी 19 जनवरी से शुरू हो कर 22 जनवरी तक चलेगा। इसमें आपको वनप्लस, सैमसंग, वीवो  और शाओमी के मोबाइल फ़ोन पर बेस्ट डील ऑफर की जा रही है.

बता दे सेल में,  पिछले साल आखिरी तिमाही में लॉन्च  OnePlus 7T पर 3,000 का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आप Rs 34,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को Rs 37,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करे तो ये आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 10 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइसमरी सेंसर दिया गया है।

वही, हाल ही में Xiaomi के हाल ही में लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर भी Rs 1,000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Rs 14,999 की जगह Rs 13,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

इसके अलावा Vivo U सीरीज के स्मार्टफोन पर भी Rs 3,000 तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स Vivo U10 और Vivo U20 को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo U20 को Rs 11,999 की जगह Rs 11,999 में खरीद सकते हैं।

Amazon Great India Sale 2020

इतना ही नहीं, Amazon Great India Sale 2020 में Samsung Galaxy M30s पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर Rs 1,000 का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Rs 13,999 की जगह Rs 12,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन वाटरड्रॉप नॉच फीचर वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस है।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर लेटेस्ट खबर युथ एक्सप्रेस पर.

Summary
Amazon Great India Sale 2020: काम दाम में बेस्ट मोबाइल-Youth Express
Article Name
Amazon Great India Sale 2020: काम दाम में बेस्ट मोबाइल-Youth Express
Description
Amazon Great India Sale 2020 में स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 16,000 रूपए तक एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER