शिल्पा शिंदे ने कहा कि अगर चैनल किसी को सपोर्ट करे तो नहीं दिखती उस शख्स की गलती

टीवी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 का ख़िताब जीतने वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर अपने ब्यान के साथ सामने आई है। बता दे कि शिल्पा शिंदे ने चैनल और बिग बॉस 13 को लेकर कुछ ऐसी बातें कही है, जो काफी हद तक सही लगती है। जी हां शिल्पा शिंदे ने कहा कि अगर चैनल किसी को सपोर्ट करे तो उस व्यक्ति को कोई शो से बाहर नहीं निकाल सकता। दरअसल शिल्पा शिंदे बिग बॉस के इस सीजन को फॉलो कर रही है और इस बारे में अपनी राय भी देती रहती है।

शिल्पा शिंदे ने कहा

शिल्पा शिंदे ने कहा चैनल सपोर्ट करे तो नहीं दिखती गलती.. 

इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने रश्मि और सिद्धार्थ के बीच हुए झगड़े को लेकर काफी बातचीत की। उनका कहना है कि उन्होंने इन दोनों का झगड़ा देखा नहीं है, लेकिन उन्हें ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ की गलती शायद किसी को भी दिखाई नहीं देती। वैसे भी इसमें कोई शक नहीं कि जब भी सिद्धार्थ और रश्मि के बीच झगड़ा हुआ है तब हमेशा सिद्धार्थ को सही दिखाया गया है। यहाँ तक कि सिद्धार्थ की ऐसी बहुत सी गलत बातें है, जिन्हे टीवी पर नहीं दिखाया जाता। आपको जान कर हैरानी होगी कि कई सेलिब्रिटी शुरुआत से ही ऐसा कह रहे है शो के मेकर्स सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करते है।

शायद इसी वजह से वह उनकी हर गलती को भी नजर अंदाज कर देते है। इसके इलावा शिल्पा ने कहा कि आसिम रियाज उनके फेवरेट कंटेस्टेंट है। इसके बाद उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ और रश्मि इससे पहले भी कलर्स चैनल के साथ काम कर चुके है, लेकिन आसिम ने किसी भी चैनल के साथ काम नहीं किया है। इस लिहाज से वह काफी अच्छा खेल रहे है। यानि लोग उन्हें पहले से नहीं जानते थे, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद लाखों लोग उनके फैन बन चुके है। फ़िलहाल तो चैनल को लेकर जो शिल्पा शिंदे ने कहा है, उसमें हमें कुछ झूठ नजर नहीं आता, लेकिन हम सिर्फ एक सवाल पूछना चाहते है कि इससे पहले जब चैनल ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट किया था, तब तो उन्होंने कुछ नहीं कहा, फिर अब क्यों।

Summary
शिल्पा शिंदे ने कहा कि अगर चैनल किसी को सपोर्ट करे तो नहीं दिखती उस शख्स की गलती  Youth Express
Article Name
शिल्पा शिंदे ने कहा कि अगर चैनल किसी को सपोर्ट करे तो नहीं दिखती उस शख्स की गलती Youth Express
Description
टीवी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 का ख़िताब जीतने वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर अपने ब्यान के साथ सामने आई है। बता दे कि शिल्पा शिंदे ने चैनल और बिग बॉस 13 को लेकर कुछ ऐसी बातें कही है, जो काफी हद तक सही लगती है। जी हां शिल्पा शिंदे ने कहा कि अगर चैनल किसी को सपोर्ट करे तो उस व्यक्ति को कोई शो से बाहर नहीं निकाल सकता। दरअसल शिल्पा शिंदे बिग बॉस के इस सीजन को फॉलो कर रही है और इस बारे में अपनी राय भी देती रहती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER